
यहां देखें भाजपा और कांग्रेस के फाइनल उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए किसका किससे होगा मुकाबला
भोपालः मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश की सत्तारूण भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में टिकट को लेकर बना असमंजस बहुत हद तक कम हुआ है, क्योंकि दोनो ही पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। लंबे समय से दोनो ही पार्टियों के बीच टिकटों को लेकर कई अटकलें सामने आई। कई फेक सूचियां भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई लेकिन दोनो ही पार्टियां उन सुचियों का खंडन करती रहीं। हालांकि, सूची जारी होने में हुए विलंब के भी कई कारण भी सामने आए। इनमें अपने प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले प्रबल उम्मीदवार मेदान में उतारना वजह रही, टिकट पर सहमति ना बनने से नाराज़ उम्मीदवारों को मनाना वजह रही, या फिर सामने खड़े प्रतिद्वंद्वी का चेहरा देख लेने का इंतेज़ार रही। इन तमाम अटकलों के बाद दोनो पार्टियों ने अपनी अपनी पहली सूची के दावेदारों काम घोषित कर दिया है।
पहली सूची में लगी इतने नामों पर मुहर
बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी ने तमाम विवादों के बाद गुरुवार को पहली सूची जारी करते हुए पार्टी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 177 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। वहीं, कांग्रेस ने भी शनिवार की रात अपनी सुलझी हुई 155 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। दोनो पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए इस बात की उम्मीद जताई है कि, नामों पर गहन चिंतन करने के बाद दूसरी सूची में बाकि उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया जाएगा।
प्रदेश में होगा चुनावी घमासान
बता दें कि मध्यप्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटों पर 28 नवंबर को मतदान होना है। वहीं चुनावी नतीजे 11 दिसंबर को आ जाएंगे। वैसे तो सभी पार्टियां अपना अपना दम लगाने में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ रही हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में पहले की तरह ही इस बार भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होना है। जहां, कांग्रेस को जीत हासिल करने के लिए पंद्रह साल से सत्ता पर काबिज भाजपा की कुर्सी हिलाने के लिए ऐड़ी चोटी का ज़ोर लगाना पड़ेगा। वही, भाजपा के लिए भी चुनौती इसलिए बड़ी है, क्योंकि कई मतदाता इस बार उससे नाराज़ है, अगर पार्टी समय रहते इनकी नाराज़गी दूर नहीं करती, तो इसका लाभ फिर चाहे किसी को भी हो, लेकिन इसका सीधा नुकसान भाजपा को होगा। फिलहाल, इस बार दोनो ही पार्टियों को सत्ता हासिल करने के लिए चुनाव में कड़ा मुकाबला करना होगा।
लिस्ट में देखें कोन है आपके क्षेत्र का प्रबल दावेदार
हालांकि, दोनो ही पार्टियों ने अपनी अपनी पहली सूची जारी कर दी है। लिस्ट में देखिए अपने विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार का नाम। इनसे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, आपकी विधानसभा सीट से भाजपा और कांग्रेस के कौन-कौन उम्मीदवार आमने सामने हैं। इससे आपको दोनो उम्मीदवारो में स प्रबल दावेदार के बारे में समझने में मदद मिलेगी।
यह हैं भाजपा द्वारा जारी की गई 177 उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट
यह हैं कांग्रेस द्वारा जारी की गई 155 उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट
Published on:
04 Nov 2018 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
