11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सनसनी : पहले 6 साल के भतीजे को तालाब में फैंका, फिर खुद भी लगाई छलांग, मौत की वजह कर देगी हैरान

-राजधानी में रिश्ते का कत्ल !-चाचा ने 6 साल के मासूम भतीजे को तालाब में फेंका-फिर खुद भी तालाब में छलांग लगाकर दे दी जान-दोनों की मौत, रेस्क्यू टीम ने शव पानी से निकाले

2 min read
Google source verification
murder and sucide bhopal

सनसनी : पहले 6 साल के भतीजे को तालाब में फैंका, फिर खुद भी लगाई छलांग, मौत की वजह कर देगी हैरान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खून के रिश्ते की हत्या और आत्महत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला शहर के छोटे तालाब का है, जहां एक युवक ने अपने 6 साल के मासूम भतीजे को पहले तालाब में फैंका फिर खुद भी पानी में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू दल की मदद से दोनों का शवों को पानी से बाहर निकाल लिया है। फिलहाल, दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिए गए हैं।


आपको बता दें कि ये हैरान कर देने वाला मामला शहर के जहांगीराबाद थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले खटलापुरा मंदिर के पास का है। मिली जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने ये खोफनाक कदम उठाया है। गुरुवार की सुबह वो अपने भतीजे को स्कूल लेने पहुंच गया। यहां बच्चे को अपने साथ लेकर खटलापुरा घाट आ गया। यहां उसने पहले तो बच्चे को तालाब में फेंका, बच्चे के डूब जाने के बाद उसने खुद भी तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें- कलेक्ट्रेट में रिश्वतखोरी का जाल, जमीन के दस्तावेज देने के बदले घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


पहले बच्चे को पानी में फैंका, फिर खुद कूद गया युवक- प्रत्यक्षदर्शी

जहांगीराबाद थाना प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि 24 वर्षीय कैसर ताज ताज किराना स्टोर वाले मकान चिकलोद रोड पर रहता था। उसने अपने 6 वर्षीय भतीजे अहमद ताज को गुरुवार दोपहर स्कूल से लिया। वो उसे सीधे खटलापुरा छोटे तालाब पर लेकर पहुंचा। यहां उसने बच्चे को पानी में फेंक दिया। उसकी इस करतूत को रायसेन के रहने वाले एक युवक ने देख लिया। उसे आवाज देकर बच्चे को पानी में फेंकने का कारण पूछा और उसके पास जाने का प्रयास किया, लेकिन ये देख युवक ने खुद भी पानी में छलांग लगा दी। रायसेन के रहने वाले युवक द्वारा आवाजें लगाने पर राहगीर रुक गए, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।


घर में विवाद के बाद एक माह से ससुराल में रह रहा था युवक

जानकारी ये भी सामने आई है कि इस हैरान कर देने वाले घटनाक्रम का जिम्मेदारा चाचा का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। जिस वजह से उसको एक महीने पहले ही परिवार के लोगों ने घर से भगा भी दिया था। वहीं घर से भगाने के बाद से ही वो अपने ससुराल में बीवी बच्चों के साथ रह रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगामी जांच के बाद ही दो मौतों का स्पष्ट कारण बताया जा सकता है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।