
पूर्व CM दिग्विजय सिंह का योग गुरु रामदेव पर हमला, कहा- ढोंगी रामदेव को पहचानने में देर लगी, ये शुरु से ही भाजपा के एजेंट हैं'
भोपाल/ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ( Digvijay singh ) ने योग गुरु बाबा रामदेव ( Baba Ramdev ) पर हमला बोला है। दिग्विजय ने योग गुरु को लेकर कांग्रेस राज में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करते समय का एक वीडियो शेयर किया, साथ ही ये भी लिखा कि, 'ढोंगी रामदेव को पहचानने में लोगों को बहुत देर लगी। ये शुरू से ही भाजपा का एजेंट बना हुआ हैं।'
दिग्विजय ने ट्वीट कर किया हमला
दिग्विजय सिंह ने इसके साथ ही, रामदेव को कांग्रेस की सरकार में मिले लाभ को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने लिखा कि, ये भी जानना जरूरी है है कि, जिस कांग्रेस को ये कोस रहा है, उसी ने इसे दो फूड पार्क के लिए 150-150 करोड़ रुपये का अनुदान किया था, एक हरिद्वार और दूसरा रांची में। उत्तराखंड में जमीन भी कांग्रेस सीएम नारायण दत्त तिवारी द्वारा ही इन्हें दी गई थी, जिस दिन बीजेपी, मोदी और शाह गए, ये फिर पल्टी मारेगा।'
यूजर का सवाल- अब क्यों चुप्पी साधे हैं रामदेव
आपको याद दिला दें कि, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में योग गुरु रामदेव ने पेट्रोल-डीजल की बढती कीमतों को लेकर देश के कई राज्यों में प्रदर्शन किया था, लेकिन अब आसमान छूती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बावजूद रामदेव लोगों को सायकल चलाकर स्वस्थ रहने की नसीहत देते नजर आ रहेा हैं। साथ ही, मीडिया द्वारा पूछे जाने वाले अधिकतर सवालों पर वो चुप्पी साधते हुए नजर आते हैं। इसी बीच ट्विटर पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते सवाल किया कि, ' 5 नवंबर 2011 की तारीख थी, पेट्रोल का दाम 68 रुपये था, तब रामदेव जालंधर में साइकिल पर विरोध का अनुलोम-विलोम कर रहे थे, आज 100 पार है तो सन्नाटे की सांस खींचें हुए हैं। ऐसी भी क्या मजबूरी है ?'
कोरोना वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब - जानें इस वीडियो में
Published on:
09 Jun 2021 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
