26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किन्नर ने मस्जिद में बना दिया TikTok वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप तो मांगी माफी

किन्नर ने मस्जिद में बनाया वीडियो, फिर मांगी माफी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Jun 2021, 2:21 PM IST

News

किन्नर ने मस्जिद में बना दिया TikTok वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप तो मांगी माफी

भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ( Bhopal ) की एक मस्जिद में किन्नर ( Kinner ) द्वारा टिक टॉक वीडियो ( tik tok video ) बनाने पर बवाल मच गया। किन्नर ने भोपाल की मोती मस्जिद में न सिर्फ एक वीडियो शूट किया, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसपर मुस्लिम सुमादय के लोगों ने खासा नाराजगी जताई। धर्म स्थल पर बने इस वीडियों को लोगों ने फूहड़ता बताते हुए पुलिस में इसकी शुकायत करते हुए किन्नर के खिलाफ कारर्वाई की मांग की। वहीं, हालात बिगड़ते हुए देख, किन्नर ने भी सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो जारी कया, जिसमें उसने अपनी और से किये इस कृत्य की माफी मांगी।

पढ़ें ये खास खबर- 10 जून से अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी : खुल जाएंगे सभी बाजार, शनिवार को भी नहीं रहेगा बंद, जानिये खास दिशा-निर्देश

देखें किस वीडियो पर मचा बवाल और किन्नर द्वारा मांगी गई माफी का वीडियो...

ओकाफे शाही ने की पुलिस में शिकायत

किन्नर द्वारा मस्जिद परिसर में वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डालने को लेकर लोगों में खासी नाराजगी है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि, धार्मिक स्थल पर किन्नर द्वारा किये गए गए इस फूहड़ कृत्य से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस संबंध में ओकाफे शाही भोपाल की ओर से शहर के तलैया थाने में किन्नर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। ओकाफे शाही की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि, मस्जिद में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की नियत से बेहूदा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। इसपर किन्नर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पढ़ें ये खास खबर- सायबर अलर्ट : ठगी का ये तरीका कर देगा हैरान, खुद को बताते हैं आर्मी अफसर और खाली कर देते हैं अकाउंट


किन्नर ने मांगी माफी

मामले पर बवाल मचता देख किन्नर की ओर से भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें उसने वीडियो को लेकर माफी मांगी है। किन्नर नानू ने वीडियो में कहा कि, 'मैं हाथ जोड़कर सभी लोगों से माफी मांगती हूं कि, मैंने एक वीडियो अपलोड किया। मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि, मस्जिद में इस तरीके से डांस नहीं किया जा सकता और न ही वीडियो बनाया जा सकता है। उसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी नहीं किया जाना था। नानू ने कहा- 'मुझसे गलती हो गई है और आगे फिर कभी ऐसी गलती नहीं होगी। मैं अपने टिक टॉक बनाने को लेकर सबसे माफी मांगती हूं।