11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव से पहले बड़ा बयान, पीएम मोदी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए कही बड़ी बात

uma bharti news- उमा भारती ने दल बदलने वालों पर किया कटाक्ष...। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयु पर भी बयान दिया...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Aug 17, 2023

uma11.png

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपने बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है। उमा भारती (uma bharti) ने इस बार दलबदलू नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उमा भारती ने एक तरफ तो दल बदलने वाले नेताओं को सौदागर कहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थन किया है। उमा ने कहा है कि जो इस पार्टी से उस पार्टी में जाते हैं वो दरअसल नेता ही नहीं, सौदागर होते हैं।

मध्यप्रदेश की फायर ब्रांड नेता उमा भारती नए बयान को लेकर चर्चा में हैं। उमा भारती ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) के दल बदलने को लेकर कमलनाथ के ऊपर ठीकरा फोड़ा है। उमा ने कहा है कि जैसे कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बगावत करने को मजबूर कर दिया था, ठीक उसी तरह उनकी दादी विजयाराजे सिंधिया को भी बगावत के लिए कांग्रेस ने मजबूर कर दिया था। उमा ने सिंधिया के बगावत को दलबदल से अलग विषय मानते हुए कहा है कि चुनाव के वक्त जो नेता टिकट के लिए इस पार्टी से उस पार्टी में जाते हैं वे गलत हैं।

पीएम को लेकर कही बड़ी बात

पिछले कुछ वर्षों से मध्यप्रदेश में नेताओं की उम्र को लेकर क्राइट एरिया तय है। जिसमें 70 पार आयु के नेताओं को टिकट नहीं दिया गया था। जब मीडिया ने उमा भारती से पन्ना जिले से कुसुम महदेले की उम्मीदवारी पर सवाल किया तो उमा कुछ भी कहने से कतराती रहीं। उमा ने कहा कि मध्यप्रदेश में अगले चुनाव में भाजपा रिकार्ड मतों से जीतेगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र को लेकर भी उमा ने बड़ी बात कह दी। उमा ने कहा कि भाजपा में 75 वर्ष का जो क्राइट एरिया तय है, वो पीएम मोदी पर लागू नहीं किया जाना चाहिए। पीएम मोदी कब 75 वर्ष के होंगे यह उनकी डेट ऑफ बर्थ से नहीं बल्कि देश की जनता तय करेगी। देश की जनता और हम उन्हें 75 का होने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उमा ने कहा कि मैं उन्हें लंबे वक्त तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती हूं। उमा भारती ने यह बयान डिंडोरी में दिया है।