11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा में शामिल हुए रीवा के ‘महाराज’, ‘हनुमान’ ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’

कांग्रेस के पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह ने थामा बीजेपी का दामन...

less than 1 minute read
Google source verification
bhopal.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश में चुनावी साल में दल बदल का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री और रीवा के 'महाराज' पुष्पराज सिंह ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। भोपाल में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में पुष्पराज सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

एमपी बीजेपी ने किया ट्वीट
कांग्रेस के पूर्व मंत्री और रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह के भाजपा में शामिल होने पर एमपी बीजेपी ने ट्वीट किया है जिसमें लिखा है- भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीति एवं संगठन के राष्ट्र हितैषी विचारों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे पुष्पराज सिंह, डिंडोरी नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस में 'हनुमान'
वहीं दूसरी तरफ आनंद सागर के टीवी सीरियल रामायण में हनुमान की भूमिका निभाने वाले विक्रम मस्तल ने कांग्रेस का हाथ थामा है। विक्रम मस्तल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ भी उपस्थित रहे। विक्रम मस्तल सलकनपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने गंगा, रजिया सुल्तान और पृथ्वीराज चौहान जैसे टीवी शो के साथ ही साल 2019 में आई फिल्म साक्षी और साल 2020 में आई फिल्म सस्पेंस में भी एक्टिंग की है।

देखें वीडियो- शर्मनाक ! भाजपा नेता ने आदिवासी युवक के ऊपर किया पेशाब