भूपेंद्र ने कहा, उसकी नियुक्ति 2016 में हुई थी। मैं जरूरत तब परिवहन मंत्री था, लेकिन नियुक्ति में परिवहन मंत्री नहीं परिवहन कमिश्नर का रोल होता है। न तो मैंने कोई अनुशंसा की, न ही किसी को कोई पत्र लिखा। कहीं कुछ मुझसे जुड़ा किसी ने देखा हो तो उसे सामने लाए। मामले का सरगना कौन है, सबको पता है। सत्यता सबके सामने जरूर आएगी। किसी का नाम नहीं ले रहा हूं, लेकिन कौन सरगना है उसे पार्टी जानती है और जांच एजेंसियां भी।