Saurabh Sharma Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कार से 52 किलो सोना और करोड़ों रुपए नकदी के मामले में मोस्ट वांटेड पूर्व RTO आरक्षक सौरभ शर्मा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जानकारी मिल रही है कि सौरभ दुबई से भारत लौट रहा है और कभी भी सरेंडर कर सकता है। बता दें कि सौरभ शर्मा केस में जांच एजेंसियां हर दिन नए-नए खुलासे कर रही हैं। लेकिन अब तक सौरभ को पकड़ नहीं पाईं।