
इसी साल इतवारा निवासी स्वतंत्रता सेनानी हबीब नजर पर पूरे देश की नजर गई थी। 103 साल की उम्र में उन्होंने 54 वर्षीय फिरोज जहां नाम की महिला से तीसरा निकाह कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फ्रीडम फाइटर हबीब नजर साहब का गुरुवार को इंतकाल हो गया। उनके पोते फारुख् खान ने निधन की पुष्टि की। हबीब नजर ने देश की आजादी के लिए जंग में अपना योगदान दिया था। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें प्रशंसा पत्र भी भेंट किया था।
आजादी की लड़ाई लड़ी
हबीब नजर के घर में कई प्रमुख व्यक्तियों के साथ उनके फोटो और प्रमाण पत्र टंगे हैं, जो तस्दीक करते हैं कि वह एक फ्रीडम फाइटर थे। उन्हें सब मंझले भाई के नाम से पुकारते थे।
संबंधित खबरः 103 साल के बुजुर्ग ने 49 की महिला से की शादी, ऑटो में घर ले आया दुल्हन
मजबूरी में किया था तीसरा निकाह
हबीब नजर की कोई संतान नहीं थी। उनके नाती, पोते उनकी देखभाल करते थे। परिवार वालों के अनुसार हबीब नजर ने पहले नासिक में निकाह किया था, उनकी पत्नी का इंतकाल हो गया। दूसरा निकाह लखनऊ में किया, उनका भी इंतकाल हो गया। उन्होंने मजबूरी में 2023 में फिरोज जहां से तीसरा निकाह किया।
पीएम मोदी ने की थी प्रशंसा
2019 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली थी। इसके लिए हबीब नजर ने पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसके बदले में उन्हें धन्यवाद पत्र लिखा था। यह पत्र हबीब नजर हमेशा सहेज कर रखते थे।
Updated on:
12 Apr 2024 10:02 am
Published on:
12 Apr 2024 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
