2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बार-बार जाते हैं टॉयलेट तो हल्के में न लें, ये गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

बार-बार यूरिन जाना कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है...इसे नजर अंदाज न करें...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 20 Apr 2022, 10:26 PM IST

toilet.jpg

भोपाल. आज की दौड़ भाग से भरी जिंदगी में इंसान छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज कर देता है लेकिन कई बार यही छोटी-छोटी बातें उसे आने वाले बड़े खतरे से आगाह कर सकती हैं। इसलिए इन चीजों को नजर अंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है। ऐसा ही एक लक्षण है बार-बार पेशाब (यूरिन या टॉयलेट) आना। जो कि कोई गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। तो अगर आप भी बार बार यूरिन या टॉयलेट जाते हैं तो इस खबर को पूरा पढ़ें...

पानी पीने के कुछ समय बाद पेशाब या यूरिन जाना आम बात है लेकिन अगर आप दिन में कई बार यूरिन जाते हैं तो ये शारीरिक समस्या के कारण हो सकता है। ये भी हो सकता है कि बार-बार यूरिन जाना किसी बीमारी का संकेत हो, लिहाजा अगर ऐसा है तो आपको इस ओर जरुर धअयान देना चाहिए। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति 24 घंटे में 8 बार या उससे अधिक यूरिन के लिए जाता है, तो वह फ्रिक्वेंटली यूरिनेशन की श्रेणी में आता है। बार-बार यूरिनेशन से नींद खराब होती है या फिर यूरिन से भरे हुए ब्लैडर के कारण रात भर नींद नहीं आती है और आप जागते रहते हैं तो इस स्थिति को निक्टुरिया कहा जाता है। ऐसा होने पर आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ कि बेटी की शादी में पुलिस लेकर पहुंचा पिता, रुकवा दी शादी

बार-बार यूरिन आने का कारण

डायबिटीज- अगर आप डायबिटीज के टाइप 1 या 2 के मरीज हैं तो बार-बार यूरिन आना एक सामान्य लक्षण है।

यूरिनरी ट्रैक और ब्लैडर की स्थिति- यूरिनरी ट्रैक और ब्लैडर की स्थिति बार-बार यूरिन आने वाली सबसे कॉमन स्थिति है। इसमें मूत्र मार्ग में संक्रमण (यूटीआई) होने से भी यह समस्या हो सकती है। यूटीआई के दौरान बाहरी संक्रमण शरीर में प्रवेश करता है और आपके यूरिन के रास्ते में सूजन का कारण बनता है, बहुत ही गंभीर मामलों में बार-बार यूरिन आना मूत्राशय के कैंसर का लक्षण हो सकता है।

प्रोस्टेट की समस्याएं - प्रोस्टेट एक गोल्फ-बॉल के आकार की ग्रंथि होती है जो शरीर के साथ-साथ बढ़ती है, लेकिन अगर इसका आकार अधिक बढ़ जाता है तो यह समस्या पैदा कर सकता है। बड़ा प्रोस्टेट आपके यूरिनरी सिस्टम पर दबाव डालता है और बार-बार पेशाब आने का कारण बनता है।
इसके अलवा स्ट्रोक, प्रेग्नेंसी, पैल्विक ट्यूमर होना, मूत्रवर्धक दवाइयों का प्रयोग,बहुत अधिक शराब या कैफीन पीना भी बार-बार यूरिन आने के कारण हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- न शौहर मिला न सैय्यां ने दिया साथ, चौखट से लौट गई बारात, जानिए पूरा मामला