
Ghanta Naad Andolan in MP: BJP protest against Congress government
भोपाल. मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार ( government ) के वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार को लेकर आज प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में BJP कार्यकर्ताओं ने घंटानाद आंदोलन ( Ghanta Naad Andolan ) शुरू किया। इस दौरान भाजपा ने मध्य प्रदेश बचाओ कांग्रेस भगाओ के नारे लगाये। भोपाल में आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने किया और विदिशा में पूर्व सीएम व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने घंटे, शंख, मंजीरे और थालियां लेकर कलेक्टोरेट का घेराव किया।
MUST READ : 3 मंजिला मकान ढहा, मची अफरा-तफरी
विदिश में शिवराज ने निकाला मोर्चा
कमलनाथ सरकार के विरोध में पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने विदिशा घंटा बजाकर कांग्रेस सरकार की नीतियों का विरोध किय। इसके बाद गणेश मंदिर में आयोजित पूजा और यज्ञ में शामिल हुए। उनके साथ साधना सिंह भी मौजूद है। उन्होंने यज्ञ में आहुति देकर भजन गाये। उन्होंने भंडारे में कन्याओं को भोजन परोस कर खुद भी प्रसादी ग्रहण की। शिवराज हर वर्ष गणेशोत्सव में यहां आते है। गणेश मंदिर में शिवराज ने खूब गाये भजन। राम भजन सुखदाई, भजो रे मेरे भाई, ये जीवन दो दिन का।
नीतियों और कानून-व्यवस्था के विरोध में
मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कानून-व्यवस्था के विरोध में भाजापा कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पर ढोलक, मजीरे, घंटा बजाते हुए विरोध प्रदर्शन किये। भारतीय जनतापार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी एवं आंदोलन के जिला प्रभारी उमेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि भाजपा घंटानाद आंदोलन कांग्रेश सरकार की वादा खिलाफी व 9 माह के असफल कार्यकाल की पोल खोली जा रही है।
MUST READ : 2 बेटों को बचाने में उतरे पिता की मौत
नींद से जगाने के लिए किया प्रदर्शन
आंदोलन में शामिल कार्यकर्ता अपने हाथों में घंटा, घडिय़ाल, ढोल, मंजीरे बजाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचें। यह आंदोलन प्रदेश की 9 माह की कांग्रेस सरकार को उसकी वादाखिलाफी के लिए नींद से जगाने के लिए किया जा रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सभी जाति वर्ग को मिल रही सारी सुविधाएं लगभग बंद कर दी हैं। प्रधानमंत्री आवास, कुटीर योजना का पैसा नहीं दिया जा रहा है। अंतिम संस्कार का पैसा भी बंद कर दिया है।
BJP सरकार की योजनाओं को बंद करने का आरोप
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिजली के बिल माफ न कर के कनेक्शन काटे जा रहे हैं और अधिक पैसा वसूला जा रहा है। कर्ज माफी के नाम पर धोखा दिया है। शिवराज सिंह की सरकार द्वारा चलाई जा रही है जाति वर्ग के कल्याण की योजनाओं को बंद कर दिया गया है , हर प्रकार से जाति वर्ग को धोखा दिया है।
वहीं प्रधानमंत्री सम्मान निधि देने के लिए भी विफल साबित हुई है। इसी प्रकार युवाओं को बेरोजगार भत्ता देने के नाम पर ठगा गया। उज्जवला गैस योजना के तहत दिए जाने वाले सिलेंडरों को भी नहीं दिया जा रहा है। राशन वितरण प्रणाली में भी गड़बड़ी कर राशन नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश में बिजली कटौती, भावांतर भुगतान जैसे मुद्दों पर मध्यप्रदेश बचाओ, कांग्रेस भगाओ के साथ घंटानाद आंदोलन गांधी पार्क से शुरू किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के समस्त अनुसूचित वर्ग के आम नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,पूर्व विधायक ,पूर्व जिला अध्यक्ष ,मोर्चा ,प्रकोष्ठ ,प्रकल्प एवं प्रबुद्ध वर्ग व जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में झांझर ,मजीरा, ढोलक ,चिमटा , थाली ,कटोरी , तसला, घंटा, घंटी आदि साथ मे लेकर पहुंचे।
Updated on:
11 Sept 2019 08:32 pm
Published on:
11 Sept 2019 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
