तेज बारिश के बाद बावडिय़ा कलां के नाले का पानी सडक़ व किनारों के घरों तक पहुंच गया। कोलार की मंदाकिनी कॉलोनी में नाले का पानी घरों में घुस गया। गिरधर परिसर, श्रीनगर कॉलोनी में पाइप लाइन के लिए खोदी गईं सडक़ें नालों में तब्दील हो गईं। इंडस गार्डन, धोली गांव, स्वामी विवेकानंद परिसर, कान्हाकुंज में जलभराव हुआ। अंकित परिसर, रघुनाथ नगर, बंजारी डी सेक्टर, आम्र ईडन पार्क के पास, सैफिया कॉलेज रोड, राजीव नगर नई बस्ती, माहमाई का बाग आदि क्षेत्रों में नालों का पानी सडक़ों से होते हुए घरों में घुस गया।