27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मामा के दोस्त ने की 11 साल की बच्ची पर रखी गंदी नियत, किया ये…

समय रहते मासूम ने अपने साथ हुई ज्यादती की बात परिजनों को बताई। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 10 Nov 2017, 2:22 PM IST

sexual assault

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मासूम से खास मामा के दोस्त ने हैवानियत की कोशिश की तो मासूम चिल्ला दी। जिसके बाद आरोपी परिजनों से बहसबाजी करते हुए फरार हो गया। दरअसल भोपाल में 11 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की कोशिश करने का मामला सामने आया है।

मासूम के साथ इस घिनौनी हरकत को उसके सगे मामा के दोस्त ने अंजाम देने की कोशिश की है। समय रहते मासूम ने अपने साथ हुई ज्यादती की बात परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने संबंधित गोविंदपुरा थाने पहुंचकर दरिंदे युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

गोविंदपुरा थाना पुलिस ने बताया कि 11 वर्षीय मासूम बच्ची अपने नाना-नानी के साथ कल गुरुवार शाम को गोविंदपुरा थाना क्षेत्र निवासी अपने सगे मामा के घर मिलने के लिए आई थी। यहां पर मासूम के मामा का दोस्त विवेक पहले से ही घर में मौजूद था।

पुलिस का कहना है कि मासूम बच्ची कमरे में बैठकर टीवी देख रही थी। बच्ची के नाना उसके मामा के साथ घर के बाहर गार्डन में खड़े थे। नानी और मामी किचन में थी। इस दौरान विवेक टीवी देख रही मासूम बच्ची के पास आया और उसके शरीर पर बुरी नियत से हाथ फेरने लगा। विवेक की इस घिनौनी हरकत से अंजान मासूम टीवी देखने में व्यस्त थी। बाद में विवेक ने मासूम बच्ची के प्राइवेटपाटॅ में छेड़छाड़ की। इससे बच्ची को दर्द हुआ और वह चिल्ला पड़ी।

बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उसकी नानी पास में आई, तो बच्ची ने विवेक की इस घिनौनी हरकत के बारे में नानी को बताया। बात सुनकर जब नानी ने विवेक पर चिल्लाया, तो अपने उपर लगे आरोपों से वह साफ मुकर गया। बहसबाजी करते हुए विवेक घर से फरार हो गया।

पुलिस का कहना है कि घटना बाद बच्ची के परिजनों ने थाने पहुंचकर विवेक के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर कल गुरुवार रात आरोपी विवेक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 5एम, 6/7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट दर्ज करवाते समय पुलिस का कहना था कि फिलहाल आरोपी विवेक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी की तलाश जारी है, उसे जल्द हिरासत में लिया जाएगा। इसके बाद दोपहर तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।