
Government will bear half the cost for crop protection in MP- image patrika
MP Farmers- एमपी में किसानों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। फसल की सुरक्षा के लिए खेत पर जाली लगाने का आधा खर्च अब राज्य सरकार वहन करेगी। उद्यानकी फसल उगाने वाले किसानों को यह लाभ मिलेगा। इसके लिए किसानों को प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग को ऑनलाइन आवेदन देने होंगे। किसान जानवरों से अपनी फसल से सुरक्षा के लिए अपने खेत के चारों ओर गेलनवाईज जाली लगवा सकते हैं। जाली लगाने में आने वाला खर्च का आधा यानि 50 प्रतिशत किसानों को अनुदान प्रदान किया जाएगा।
एमपी में फसलों को अब जंगली जानवरों से होनेवाले नुकसान से बचाया जा सकेगा। इसके लिए खेतों पर जाली लगाने का आधा खर्चा राज्य सरकार वहन करेगी।
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के आयुक्त बताते हैं कि जाली लगाने का खर्चा 300 रुपए प्रति रनिंग मीटर आता है। एक हजार रनिंग मीटर का खर्चा करीब तीन लाख रुपए है। किसानों को जाली लगाने में आने वाला खर्च का आधा यानि 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस प्रकार जाली लगाने के डेढ़ लाख रुपए राज्य सरकार देगी तथा शेष डेढ़ लाख रूपए किसानों को वहन करना होगा।
उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रीय बागवानी एकीकृत विकास कार्यक्रम के तहत उद्यानकी फसल उगाने वाले कृषकों को अनुदान दिया जाएगा। वे अपने खेत के चारों ओर गेलनवाईज जाली लगवा सकते हैं। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा इसके लिए इच्छुक किसानों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं।
उद्यानिकी विभाग के आयुक्त ने बताया कि उद्यानिकी फसलों में सब्जी, फल, फूल व मसालों की फसलों को जंगली जानवरों द्वारा खासी क्षति पहुंचाई जाती है। इससे होनेवाले नुकसान से किसानों को बचाने के लिए यह योजना लागू की गई है।
Updated on:
04 Jul 2025 08:08 pm
Published on:
04 Jul 2025 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
