26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल में सीधी चेतावनी: बिना जरूरी काम के घर से न निकलें, अगले 24 घंटे भी भारी बारिश का अलर्ट

भारी बारिश से बिगड़े हालात, बिजली गुल, पेड़ टूटे, सीएम ने की अपील
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Hitendra Sharma

•

Updated: 22 Aug 2022, 5:45 PM IST

patrika_mp_2.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 36 घंटे से जारी भारी बारिश से हालात खराब हो गए हैं। आंधी और तेज बारिश से शहर की कॉलोनियां जलमग्न हो गई है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिना जरूरू काम के घर न निकलें।

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वही रविवार सुबह से ही हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राजधानी भोपाल में हालात ज्यादा खराब हो गई है। शहर के बड़े तालाब में समुद्र जैसी लहरें उठ रही हैं। जिससे तालाब के किनारे बसे इलाके डूब गए हैं। बड़े तालाब में लहरे 20 फीट तक उछलती नजर आई। वहीं समुंदर जैसी लहरों के कारण बड़े तालाब में खड़ा पर्यटकों का क्रूज आधा पानी में डूब गया। कई वर्षों में बडे़ तालाब में इतनी खतरनाक लहरें उठी हैं।

भोपाल में जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने आदेश जारी किए हैं, कि लोग बिना काम के घर से बाहर ना निकलें। भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाएं होने से रास्ते बंद हो गए है।

शहर के अलग अलग इलाकों से मिल रहे वीडियो और तस्वीरें देखकर आप चौंक जाएंगे। भोपाल के बेरसिया रोड बंद को कर दिया गया है वही ईटखेड़ी थाना जलमग्न हो गया है। भारी बरसात के चलते बाइक सवार पर गिरा पेड़ गिरने की भी खबर है। जिसमें बाइक सवार की हुई मौके पर मौत होना बताया गया है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो हाई है। घटना प्रकाश तरण पुष्कर स्विमिंग पूल के सामने की बताई जा रही है।

मध्य प्रदेश बीते दो दिनों से लगातार जारी भारी बारिश के चलते हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश वासियों से खास अपील की है। सीएम ने कहा है कि, भारी बारिश वाले इलाकों के लोग प्रशासन के सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बीच सीएम शिवराज ने अपील की है कि 'मध्य प्रदेश में दो दिनों से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। भोपाल, गुना, रायसेन, सागर, जबलपुर सहित अनेक जिलों में अविराम वर्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि, अतिवृष्टि के दौरान सतर्क रहें, ऐसे स्थानों पर ना जाएं, जहां जलभराव की स्थिति बनती है। नदी, तालाब, डैम इत्यादि स्थानों पर भी जाने से बचें। प्रशासन ने जो निर्देश जिलों में जारी किए हैं, उन्हें मानें और प्रशासन का सहयोग करें।'

मध्य़ प्रदेश में दो दिन से जारी भारी बारिश के चलते हवाई सफर पर भी ब्रेक लगा दिया है। रविवार सुबह से भोपाल में तेज बारिश हो रही है। बारिश से रात को भी राहत नहीं मिल सकी है और सुबह भी आंधी और बारिश से दृष्यता बहुत कम रह गई है। खराब मौसम के चलते राजा भोज विमानतल भोपाल पर जीरो विजिविलिटी हो गई है जिससे फ्लाइट को लेंड नहीं किया जा सकता है। भोपाल आने वाली कुछ फ्लाइट कैंसिल, और कुछ फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है। भोपाल आने वाली एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट के लेंड नहीं करने से इंदौर डाइवर्ट किया गया। वही एयर इंडिया की मुंबई फ्लाइट को नागपुर में उतारा गया है। इंडिगो एयर की दिल्ली फ्लाइट को खराब मौसम के चलते कैंसिल कर दिया गया है। इंडिगो एयर की एक मात्र बेंगलुरु-भोपाल फ्लाइट को राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड कराया गय़ा।