5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुड़ और चने का कॉम्बिनेशन बना देगा स्लिम, इसे खाने के एक नहीं, हैं 10 फायदे

इस पौष्टिक आहार से आप कैसे अपने वजन को कम कर सकते हैं, कैसे हेल्दी बाइट्स का मजा ले सकते हैं, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये खबर...

2 min read
Google source verification
gud ke fayde

gud ke fayde

गुड़ और चने इंडियन किचन का ऐसा पौष्टिक स्नैक्स है कि आप इसे अलग-अलग खाएं तो भी ये आपकी सेहत के लिए परफेक्ट न्यूट्रिशिएंट साबित होता है और साथ-साथ खाएं तो आपकी सेहत में चार चांद लगा देता है। इस पौष्टिक आहार से आप कैसे अपने वजन को कम कर सकते हैं, कैसे हेल्दी बाइट्स का मजा ले सकते हैं, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये खबर

* दरअसल गुड़ और चना दोनों ही पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। * चना फाइबर रिच फूड है, जिससे आंतों की गति बढ़ती है और पुरानी से पुरानी कब्ज से राहत मिलती है।

* हाई फाइबर रिच फूड होने के कारण चना आपकी भूख को नियंत्रित रखता है। * फाइबर की धीमी पाचन प्रक्रिया से वजन कंट्रोल में रहता है।

* गुड़ नेचुरल रूप से मिल्ड लैक्सेटिव होता है जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।

* चने में पाए जाने वाले अमीनो एसिड और गुड़ में मौजूद प्रीबायोटिक्स भी पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। इसीलिए गुड़ और चना खाने से पाचन तंत्र संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और पाचन क्रिया में सुधार होता है।

* गुड़ और चने दोनों में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। ये मिनरल्स हड्डियों के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

* गुड़ आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर होता है, जो हीमोग्लोबिन के निर्माण और रक्त को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी होते हैं।

* चने में विटामिन बी12, फोलिक एसिड और आयरन होता है, यह भी एनीमिया जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर करता है।

* चने को अगर रेग्यूलर खाया जाए, तो यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखता है।

* गुड़ में ग्लूकोज होता है जो ब्रेन को एनर्जी देता है। सोचने-समझने की ताकत देता है और माइंड को शार्प बनाता है।

* चने में पाए जाने वाले विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और मैग्नीशियम दिमाग की कोशिकाओं के विकास में सहायक होते हैं।

* गुड़ और चने का एक साथ खाया जाए, तो यह स्ट्रेस को रिड्यूस करता है।

* गुड़ में कैलोरी कम होती है, लेकिन एनर्जी लेवल बढ़ाने वाला यह फूड भी भूख को नियंत्रित करता है।

ये भी पढ़ें : 450 रुपए में सिलेंडर रिफिल के लिए पोर्टल पर होगा रजिस्ट्रेशन, जानें लाडली बहना कैसे ले सकेंगी लाभ
ये भी पढ़ें :वाइल्ड लाइफ फिर से शुरू, पहले ही दिन टूरिस्ट ने दिल थाम कर देखा टाइगर