12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में बड़ी कार्रवाई, अफसर का आलीशान होटल ढहाया, पुलिसिया रौब दिखाकर हथियाई थी जमीन

Gwalior Police officer Vinay Sharma wife priyanka sharma hotel demolished पुलिस अफसर का पत्नी के नाम से चल रहाआलीशान होटल ढहा दिया गया है।

2 min read
Google source verification
Gwalior Police officer Vinay Sharma wife priyanka sharma hotel demolished

Gwalior Police officer Vinay Sharma wife priyanka sharma hotel demolished

Gwalior Police officer Vinay Sharma wife priyanka sharma hotel demolished एमपी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एक पुलिस अफसर का पत्नी के नाम से चल रहाआलीशान होटल ढहा दिया गया है। अफसर ने पुलिसिया रौब दिखाकर जमीन हथिया ली थी और पत्नी के नाम से शानदार होटल बनवा ली लेकिन आखिरकार उसे जमींदोज कर दिया गया। पुलिस अफसर के रसूख पर मध्यप्रदेश के ग्वालियर में यह सख्त कार्रवाई हुई।

पुलिस अफसर विनय शर्मा ग्वालियर के कई थानों में टीआई के पद पर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस का रौब दिखाते हुए फॉरेस्ट की जमीन पर कब्जा कर उसपर होटल तान दी। वन विभाग की जमीन को अवैध रूप से पत्नी के नाम करवा ली थी लेकिन डीएफओ अंकित पांडेय और उनकी टीम ने पुलिस की सहायता से होटल पर बुलडोजर चलवा दिया।

पता चला है कि विनय शर्मा ने होटल ढहाने की कार्रवाई रुकवाने के लिए सारी तिकड़में अपनाईं। पुलिसिया रौब दिखाने के साथ ही अपने राजनीतिक रसूख का भी सहारा लिया। बताया जा रहा है कि डीएफओ अंकित पांडेय को भी फोन कराया गया लेकिन किसी ने भी एक नहीं सुनी और अवैध होटल ढहा दी।

यह भी पढ़ें : एमपी में भीषण हादसा, सांवलियाजी जा रहे भक्तों की कार को आधा किमी तक घसीटते ले गया ट्रॉला

टीआई रहे विनय शर्मा ने न केवल फॉरेस्ट की जमीन पर कब्जा कर लिया था बल्कि स्थानीय अधिकारियों से मिलकर इस जमीन की पत्नी के नाम रजिस्ट्री भी करा ली। डायवर्सन के साथ जमीन का नामांतरण भी करवा‌ लिया। जैसे ही वन विभाग को यह कारस्तानी मालूम चली, उसने अपनी जमीन मुक्त कराने की कोशिश चालू कर दी।

ग्वालियर के घाटीगांव थाना इलाके में वन विभाग की जमीन विनय शर्मा ने अपनी पत्नी प्रियंका शर्मा के नाम करा ली। इसकी जानकारी लगते ही वन विभाग ने कोर्ट में केस किया जिसमें वनभूमि पर विनय शर्मा की पत्नी का दावा खारिज हो‌ गया। अब वन विभाग ने अपनी जमीन पर बने अवैध होटल को ढहा दिया।

इस केस में वन विभाग ने तत्कालीन टीआइ विनय शर्मा की पत्नी पर केस दर्ज कराया था। वन अधिकारियों ने जिले के एसपी-कलेक्टर को तत्कालीन टीआइ विनय शर्मा की कारस्तानी के खिलाफ कई बार पत्र भी लिखे थे।

यह है मामला
शिकायतकर्ता संकेत साहू के अनुसार घाटीगांव तहसील के दौरार गांव के सर्वे नंबर 1221 रकवा 0.272 हेक्टेयर हल्का नंबर 5 को प्रियंका शर्मा पत्नी विनय शर्मा निवासी अर्जुन नगर थाटीपुर ग्वालियर ने रजिस्टर्ड विक्रय पत्र से 9 जनवरी 2019 को खरीदी। इसके बाद प्रियंका शर्मा ने नायब तहसीलदार वृत्त घाटीगांव को आवेदन देकर एकांगी सीमांकन और नामांतरण भी करा लिया जबकि यह जमीन वन विभाग की है। इस जमीन मधुवन रेस्टोरेंट के नाम से होटल खोली।