6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Happy Teacher’s Day 2023 Quotes: आपसे ही सीखा, आपसे ही जाना… टीचर्स डे पर भेजें अपने गुरुओं को ये शुभकामना संदेश

Teachers Day Quotes, Shayari, Wishes: शिक्षक हमारे जीवन का वो अहम हिस्सा होते हैं जो आपको किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवन की चुनौतियों से लड़कर सफलता हासिल करने का मार्ग दिखलाते हैं। तो इस शिक्षक दिवस भेजें अपने गुरुओं को सम्मान और प्रेम भरे ये मैसेज...

less than 1 minute read
Google source verification
capture_1.png

Teacher's Day 2023 Quotes

Teachers Day Quotes In Hindi: जीवन में गुरु या शिक्षक का होना बहुत जरूरी है। ये हमारे जीवन का अहम हिस्सा होते हैं। वेदों और पुराणों तक में भी गुरु या एक एक अच्छे शिक्षक की महिमा का बखान किया गया है। शिक्षक आपको किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवन की चुनौतियों से लड़कर सफलता हासिल करने का मार्ग दिखलाते हैं। वहीं अपने जीवन के शिक्षकों को एक खास सम्मान देने और अपने प्रेम को उनके प्रति जाहीर करने के लिए हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। तो ऐसे में टीचर्स डे पर अपने शिक्षकों को शुभकामना देने के लिए हम लाए हैं आपके लिए कुछ खास सम्मान और प्रेम भरे ये संदेश...


क्या दूँ गुरु-दक्षिणा मन ही मन मैं सोचूं चुका न
पाऊं ऋण मैं अगर जीवन भी अपना दे दूँ!!

-----------------

गुरू का महत्व कभी होगा ना कम, भले कर ले कितनी भी उन्नति हम,
वैसे तो है इंटरनेट पे हर प्रकार का ज्ञान, पर अच्छे बुरे की नहीं है उसे पहचान

---------------------

गुरु तेरे उपकार का,
कैसे चुकाऊं मैं मोल,
लाख कीमती धन भला,
गुरु हैं मेरे अनमोल
हैप्पी टीचर्स डे 2023

---------------------------

आपसे ही सीखा, आपसे ही जाना
आप ही को हमने गुरु हैं माना,
सीखा हैं सब कुछ आपसे हमने,
कलम का मतलब आपसे हैं जाना

--------------------------------

अक्षर-अक्षर हमें सिखाते
शब्द-शब्द का अर्थ बताते
कभी प्यार से कभी डांट से
जीवन जीना हमें सिखाते
Happy Teachers Day