28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी पहल…हेलीपेड के लिए उसने दे दी अपनी जमीन

सीएम व कलेक्टर को लिखा पत्र, कहा सिंहस्थ में रहेगा सुविधाजनक

less than 1 minute read
Google source verification

image

Lalit Saxena

Oct 30, 2015

उज्जैन. हासामपुरा जैन मंदिर रोड के पास एक व्यक्ति ने अपनी जमीन पर हेलीपेड बना डाला। सिंहस्थ में आने वाले साधु-संत व वीआईपी की सुविधा के लिए अब वह इसे प्रशासन को हैंडओवर करना चाहता है। उनका तर्क है कि देवास रोड हवाई पट्टी की दूरी अधिक है और हासामपुरा से मेला क्षेत्र पास है। यदि प्रशासन यहां हेलीपेड का उपयोग करे, तो यह सुविधाजनक होगा।

सूरज नगर निवासी मयूर प्रमोद गुप्ता ने अपनी दो बीघा जमीन पर सड़क से दो फीट ऊंचा भराव कर इसे हेलीपेडनुमा बना दिया है। बकौल गुप्ता, उन्होंने मुख्यमंत्री, योजना आयोग उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन व कलेक्टर को पत्र देकर इसे उपयोग में लेने का आग्रह किया है। हासामपुरा जैन मंदिर से मुल्लापुरा व सिंहस्थ क्षेत्र में पहुंचना सरल व सुगम होगा। वीआईपी लोगों का शहर के ट्रैफिक में घुसकर नहीं आना पड़ेगा। मौके पर उन्होंने त्रिवेणी पौधरोपण व पेयजल की व्यवस्था करने भी मंशा जाहिर की है।

ये भी पढ़ें

image