6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्य प्रदेश में शीतलहर को लेकर हेल्थ एडवाइजरी जारी, आप भी रखें इन बातों का ख्याल

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने शीतघात और शीतलहर को लेकर पर्याप्त सावधानी बरतने की अपील की है।

less than 1 minute read
Google source verification
news

मध्य प्रदेश में शीतलहर को लेकर हेल्थ एडवाइजरी जारी, आप भी रखें इन बातों का ख्याल

मध्य प्रदेश में तेजी से गिर रहे तापमान के चलते शीतलहर का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश स्वास्थ विभाग तेज ठंड के कारण इंसानों पर पड़ने वाले दुष्परिणामों को लेकर अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी के चलते प्रदेश के आम नागरिकों से पर्याप्त सावधानी बरतने की अपील भी की गई है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने सावधानी से जुड़ी जानकारी दी है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने शीतघात और शीतलहर को लेकर पर्याप्त सावधानी बरतने की अपील प्रदेशवासियों से की है। डॉ. डहरिया के अनुसार शीत ऋतु में तापमान अत्यधिक कम होने पर शीत लहर का चलना शुरु हो जाती है। इसका असर कई तरह से इंसानी शरीर पर पड़ता है। जैसे- सर्दी-जुकाम, बुखार, निमोनिया, त्वचा रोग, फेफड़ों में संक्रमण, हाईपोथर्मिया, अस्थमा, एलर्जी होने की आशंका बनने लगती है।

यह भी पढ़ें- फर्जी टिकट से जम्मू जा रहे दो युवक एयरपोर्ट पर पकड़े गए, पूछताछ करके पूलिस भी रह गई दंग


सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश

प्रभावी शीतलहर से बचने के लिए गर्म और ऐसे कपड़े जिनमें, कपड़ों की कई परतें होती हैं। ऐसे कपड़े शीत लहर से बचाव के लिए काफी प्रभावी होते है। रजाई, कंबल, स्वेटर, गर्म कपड़ों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। साथ ही मफलर, आवरण युक्त जलरोधी जूतों का उपयोग भी करना जरूरी है। इस संबंध में जनजागरूकता के लिए मैदानी स्तर पर आशा, आशा सुपरवाइजर्स, एएनएम, एमपीडब्ल्यू को जनजागरूकता के लिए निर्देशित करने सिविल सर्जन तथा समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जार किए गए हैं।