1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैंसर से बचना है तो दिन में रोज एक बार जरूर खाएं ये फल

कैंसर से बचना है तो दिन में रोज एक बार जरूर खाएं ये फल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 13 Jun 2018, 6:42 PM IST

cancer

cancer

भोपाल। आम को फलों का राजा माना गया है, जो फाइबर से भरपूर होता है। हाल में हुए एक शोध में पाया गया है कि आम खाने से आपको पेट संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकती है। डॉयटीशियन रश्मि श्रीवास्तव का कहना है कि आम में पोषक तत्व और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जिन्हें पोलिफेनॉल्स कहा जाता है। ये पोलिफेनॉल्स ही कब्ज की समस्या को दूर करने का काम करते हैं और गट इंफ्लेमेशन में भी आराम पहुंचाते हैं। पेट संबंधी समस्याओं के मामले में हर पांच में से एक व्यक्ति इनसे पीड़ित होता है।

सप्लीमेंट से हुई तुलना

इस अध्ययन के लिए चार सप्ताह तक शोध किया गया और कब्ज की समस्या से परेशान 36 महिलाओं व पुरुषों को इसमें शामिल किया गया। इन्हें दो समूहों में बांटा गया। इसमें एक समूह को आम खाने को दिया गया जबकि दूसरे समूह को फाइबर सप्लीमेंट लेने के लिए कहा गया। इसके अलावा उनकी रोजमर्रा की डाइट में विटामिन, फाइबर और कार्बोहाइडे्रट को भी शामिल किया गया। अंत में पाया गया कि दोनों समूह के रोग में ही कमी आई लेकिन आम खाने वाले लोगों के नतीजे ज्यादा प्रभावी थे क्योंकि आम खाने से उन्हें पेट की जलन में भी कमी हुई।

बेहतरीन विकल्प

विशेषज्ञों ने माना है कि आम, फाइबर सप्लीमेंट का अच्छा विकल्प हो सकता है। यह अध्ययन मॉलिक्यूलर न्यूट्रिशन और फूड रिसर्च पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। आम में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नेशियम, कॉपर और फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसके अलावा ओमेगा-थ्री और ओमेगा-6 फैटी एसिड भी होते हैं। आम की गुठली, पत्ते, छाल, लकड़ी आदि सभी चीजें काम में ली जाती हंै इसलिए यह एक गुणकारी फल माना गया है।

कैंसर से बचाव

विशेषज्ञों का मानना है कि आम में ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको कैंसर से बचाने का काम करते हैं। यह ल्यूकीमिया, कोलन, प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। पेक्टीन और विटामिन सी की उपलब्धता के कारण यह कोलेस्ट्रोल के स्तर में सुधार करता है। आम, हमारे शरीर में बुरे कोलेस्ट्रोल की मात्रा को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है। इसमें 25 प्रकार के कैरोटिनॉइड्स होते हैं, आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। एक सामान्य आकार के आम में मक्खन और बादाम से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी मांसपेशियों, नसों और ऊत्तकों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसके अलावा आम आपकी बॉडी को क्लीन करने में भी मदद करते हैं।

आंखें रहेंगी दुरुस्त

विटामिन ए के साथ-साथ बीटा-कैरोटीन, अल्फा-कैरोटीन और बीटा-क्रिप्टोक्सैंथिन जैसे फ्लेवोनोइड्स, आम में उपस्थित होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बनाए रखते हैं। इससे आंखों में ड्राईनेस की समस्या भी नहीं होती है। आम त्वचा को अंदर और बाहरी दोनों तरीकों से साफ बनाने का काम करते हैं। ये रोमछिद्रों को खोलते हैं, जिससे आपकी त्वचा सांस ले पाती है।

लू लगने की समस्या

- कई बार गर्मी के दिनों में लू लगने की समस्या हो जाती है इससे बचने के लिए कच्चे आम का पना पीना काफी लाभकारी होता है।

- इसे बनाने के लिए एक मध्यम आकार की कच्ची केरी को उबाल लें। इसका नरम गूदा निकालकर अलग कर लें।

- गुठली व छिलका फेंक दें। गूदे को मसलकर इसमें लगभग एक लीटर पानी मिला लें। अब इसमें आधा चम्मच भुना और पिसा हुआ जीरा, चौथाई चम्मच काला नमक, दो चम्मच शक्कर, थोड़ी-सी काली मिर्च या लाल मिर्च और चार से पांच पत्ते पुदीना पीसकर मिला दें।

- अपने स्वाद के अनुसार मसाले कम या ज्यादा कर सकते है। केरी का स्वादिष्ट पना तैयार है।