16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर तरह की कमजोरी दूर करेगा ये नाश्ता, जानिए और क्या क्या होंगे फायदे

अगर आप 'ब्रेकफास्ट लाइक किंग' का फंडा अपनाते है तो न ही अनहेल्दी खाने की चिंता होगी और न ही सेहत खराब होगी।

3 min read
Google source verification
breakfast tips

भोपाल। आजकल लोगों के पास इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह का नाश्ता करने तक का टाइम नहीं है। सुबह के जाम और देर होने के डर से अक्सर लोग ऑफिस, कॉलेज और स्कूल के लिए बिना ब्रेकफास्ट किए ही निकल जाते हैं। और फिर बाजार का तला भुना, चिकनाई युक्त खाना खाते है। वैसे अगर आप 'ब्रेकफास्ट लाइक किंग' का फंडा अपनाते है और सुबह का पहला आहार बिना किसी कंजूसी के ग्रहण करते है तो न ही अनहेल्दी खाने की चिंता होगी और न ही सेहत खराब होगी। इस बारे में हमने भोपाल की फूड न्यूट्रिनिस्ट गीता पांडे से बात की, जिन्होंने बताया कि कभी भी नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए। दिन की बेहतर शुरूआत के लिए अंडे से लेकर फलों तक और अनाज से लेकर स्मूदीज तक, जो भी पसंद हो, दिल खोलकर खाये।

हर्बल टी
ये आजकल काफी चलन में है, वे लोग जो अपने बड़े हुए वजन से परेशान हैं, रोज इसका सेवन करें तो उनके लिए काफी बेहतर होगा। इसके अलावा सुबह के समय ग्रीन टी या हर्बल टी पीने से आप दिनभर तरोताजा रहेगें और आपको एंटीऑक्सीडेंट मिलेगा। हर्बल टी मे चाय और कॉफी के मुकाबले कम कैफीन होता है।

अंडा
आपने ये तो सुना ही होगा कि 'संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे'। जी हां, अंडा है ही इतना कमाल का कि सभी को इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। अंडा एक सुपर फूड है। इसे खाने से आपको प्रोटीन, कैल्‍शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है। जहां प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है वहीं कैल्‍शियम से दांतों और हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसलिए दिनभर काम करने के लिये 2 अंडे जरुर खाए।

दूध
दूध तो वैसे भी कम्पलीट फूड कहा जाता है, इसमें शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि नाश्ते में आप दूध जरूर शामिल करें। अगर आप एक गिलास दूध या फिर किसी चीज में दूध डाल कर पियें तो आपको खूब सारा कैल्शियम और प्रोटीन मिलेगा। यही नहीं इससे आपको भरपूर एनर्जी भी मिलेगी।

दही
कई लोग दूध को सुबह हजम नहीं कर पाते इसलिये वे दही खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम होता है साथ ही इसमें मौजूद बैक्टीरिया पाचन को ठीक करता है। दही स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। इसमें कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ पाए जाते हैं जो दूध की अपेक्षा जल्दी पच जाते हैं। दही को प्रतिदिन खाने से आंतों के रोग और पेट की बीमारियां से राहत मिलती है।

ब्राउन ब्रेड
ब्रेड को अक्सर हेल्दी नहीं माना जाता, लेकिन कई लोग नाश्ते में इसका इस्तेमाल करते हैं। यदि समय कम हो तो आप ब्राउन ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं, इस में फाइबर होता है और कैलोरी भी कम होती है। आप इसका प्रयोग सैंडविच बनाने में प्रयोग कर सकते हैं। यदि आप सैंडविच नहीं बना पाते हैं तो इसे खीरा, टमाटर और पीनट बटर के साथ भी खा सकते हैं।

शहद
नाश्ते में शहद का इस्तेमाल एक एंटी बैक्टीरियल का काम करता है। स्वास्थ्य के लिए शहद वैसे भी औषधि ही माना जाता है। सर्दियों में मौसम में यदि आप एक चम्मच शहद रोज़ नाश्ते में लें तो आप सर्दी, खांसी, दिल की बीमारी और पेट की समस्याओं से बचे रहेगें।

कार्नफ्लेक्स
नाश्ते में आप कॉर्नफ्लेक्स का इस्तेमाल जरूर करें। ये काफी लाइट होता है साथ ही इसे खाने से आपको तुरंत कार्बोहाइड्रेट्, फाइबर और एनर्जी मिलती है। यहां तक कि इसमें आयरन और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है।

ओट्स
सुबह के समय ओट्स बनाना आसान होता है। इसे खाने से पेट कई घंटो तक भरा रहता है। ओट्स को वैज्ञानिक रूप से "एवेना सतीवा" के रूप में जाना जाता है, ओट्स वह अनाज है जो स्वस्थ खाने के लिए अच्छी प्रतिष्ठा प्राप्त करता है।

सिट्रस फल
सिट्रस फल जैसे कि चकोतरा, संतरा, मौसमी, नींबू, आंवला इत्यादि खाने से भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को मिलते हैं। इनसे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और पेट भी सही रहता है।

तरबूज
जब आप सुबह उठते हैं तब आपके शरीर को पानी की जरुरत पड़ती है। तो ऐसे में तरबूज खाने से आपके शरीर में पानी की कमी भी पूरी होगी और आपको थोड़ी कैलोरी भी प्राप्त होगी।

केला
सुबह सुबह जब शरीर में एनर्जी न रहे तो तुरंत एनर्जी पाने के लिये दो केले खा लीजिये। चाहे तो आप इसे दूध के साथ भी खा सकते हैं।

ताजे फल की स्मूदी
पैकेट वाले जूस के अलावा ताजे फलो की स्मूदी बना कर पीजिये। इसमें आर्टिफीशियल फ्लेवर नहीं होता साथ ही इसको पीने से पेट भी भरा रहता है।

पपीता
अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो पपीता खाइये। इसमें लाइकोपीन होता है जो कि एंटीऑक्सीडेंट होता है और फैट को बर्न करने में सहायक होता है।

सेब
इसमें बहुत सारा आयरन और प्राकृतिक मिठास होती है। सेब को ओट्स अदि में डाल कर खांए और शक्ति पाएं।

संबंधित खबरें

खरबूज
सुंदर त्वचा के लिये खरबूजा बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें विटामिन सी और विटामिन ए होता है। इसमें बहुत कम कलोरी होती है और पेट लंच तक भरा भी रहता है।

बादाम
अगर आप कठोर डाइट पर हैं तो मुठ्ठी भर बादाम खाइये। इससे आपको बहुत सारी एनर्जी मिलेगी और बहुत सारा ओमेगा 3 तथा विटामिन ई भी।