
गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, गुजरा मार्च का सबसे गर्म दिन, लू की चपेट में ये जिले
भोपाल. ग्लोबल वार्मिंग जलवायु को प्रभावित कर रहा है। देश में वर्ष 1901 के बाद यानी 122 साल में इस बार मार्च माह का तापमान सबसे अधिक रहा। औसत तापमान 33.10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.86 डिग्री अधिक है। मार्च में मैदानी और पहाड़ों, दोनों जगह तापमान तेजी से बढ़ा। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान में मार्च में पारा औसतन 4.5 डिग्री अधिक रहा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मार्च में तापमान का बढ़ना पहली बार नहीं है। इससे पहले 2020-21 के मार्च में भी गर्मी ने सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए थे। मौसम विभाग ने इसके लिए दो कारणों को जिम्मेदार बताया है। पहला यह कि, पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा उत्तर दिशा यानी भारत से दूर था और दूसरा राजस्थान में एंटी साइक्लोन सर्कुलेशन का बनना था।
लू की तीव्रता बढ़ेगी
उधर मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल माह में देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वेत्तिर में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। लू की तीव्रता बढ़ेगी।
खंडवा-खरगोन में पारा 43 डिग्री, छिंदवाड़ा में लू
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ है। अधिकांश स्थानों पर तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है। शनिवार को खंडवा-खरगोन प्रदेश में सबसे गर्म रहे। दोनों जगह अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में तापमान 40.2 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। छिंदवाड़ा में लू चली। मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं का प्रभाव थोड़ा कम हुआ है, इसलिए तापमान में हल्की गिरावट आई है और लू की स्थिति में कमी आई है।
खाट पर शव लादकर कई किमी पैदल चलीं महिलाएं, देखें वीडियो
Published on:
03 Apr 2022 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
