भोपाल/ इस समय पूरी दुनिया के सामने HIV और एड्स गंभीर बीमारी का रूप ले चुका है। इसकी मुख्य वजह ये है कि, अब तक इसका पूर्ण इलाज नहीं हो सका है। इसलिए भी ये बीमारी पूरी दुनिया में कई मौतों का कारण बन चुकी है। राजधानी भोपाल स्थित एंटी रेट्रोवायरल थैरेपी (एआरटी) सेंटर द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में ही पिछले तीन सालों में करीब 4,400 HIV पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि, इस बीमारी के फैलने का मुख्य कारण असुरक्षित यौन संबंध, दूषित खून या इस्तेमाल की गई सूई होता है।