
Home Minister Amit shah New Criminal Laws
Home Minister Amit shah New Criminal Laws : देश में आज से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह अब भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा सहायता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गया है। नए कानून के अंतर्गत पहला केस एमपी के ग्वालियर में दर्ज हुआ। खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मीडिया को यह जानकारी दी।
भारतीय न्याय संहिता यानि बीएनएस के तहत देश का पहला मामला ग्वालियर में दर्ज किया है। ग्वालियर के हजीरा थाने में यह मामला दर्ज हुआ। यहां एक बाइक चोरी हो गई। भारतीय न्याय संहिता लागू होते ही हजीरा थाने में रात 12.24 बजे पहली एफआईआर इस बाइक चोरी की दर्ज हुई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस मामले की जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने नए कानून के तहत दर्ज एफआईआर का समय रात 12.10 का बताया है। अमित शाह ने बताया कि नए कानून के तहत देश का पहला मामला ग्वालियर में दर्ज किया गया है।
बाइक चोरी के संबंध में महाराजपुरा सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि हजीरा के सौरभ नरवरिया की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता- 2023 की धारा 303(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पीतांबरा कालोनी में रहनेवाले सौरभ की रविवार रात करीब 12 बजे घर के सामने से बाइक गायब हो गई थी।
गौरतलब है कि नया कानून रविवार रात 12 बजे के बाद लागू हो गया है। नए आपराधिक कानूनों पर गृहमंत्री अमित शाह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि ग्वालियर में इसके अंतर्गत पहला केस दर्ज हुआ। अमित शाह ने कहा कि बीएनएस BNS के तहत पहला दर्ज मामला ग्वालियर में बाइक चोरी का है। दिल्ली में दर्ज स्ट्रीट वेंडर के खिलाफ मामला पुलिस ने खारिज कर दिया है।
Published on:
01 Jul 2024 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
