31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Teachers Day: ऐसे बताएं अपने टीचर्स को कि वे आपके लिए हैं कितने खास

Teachers Day: ऐसे बताएं अपने टीचर्स को कि वे आपके लिए हैं कितने खास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 5 Sep 2018, 11:08 AM IST

teachers day

Teachers Day: ऐसे बतांए अपने टीचर्स को कि वे आपके लिए हैं कितने खास

भोपाल। हर बच्चे की जिंदगी में एक शिक्षक तो ऐसा जरूर होता है, जो उसकी जिंदगी बदल देता है। उसकी एक डांट जिंदगी भर काम आती है। उसकी दी हुई सीख जिंदगी संवार देती है। ऐसी कितनी ही कहानियां, फिल्में और नाटक हैं, जो सबूत हैं इस बात के कि शिक्षक के बिना जीवन- पथ पर आगे बढ़ना मुश्किल है। शिक्षक की इन्हीं विशेषताओं के चलते 5 सितम्बर का दिन 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया जाता है। देश के दूसरे राष्‍ट्रपति सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन के जन्मदिन की याद में मनाया जाने वाला 'शिक्षक दिवस' गुरुजनों के प्रति हमारे ऋणी होने के भाव की अभिव्यक्ति का दिन होता है। गुरु की सीख हम सबके, विशेषतः बच्चों के लिए एक अनमोल उपहार है।

यह दिन एक मौका है अपने खास शिक्षकों को यह बताने का कि वे हमारे लिए कितने खास हैं। उनके होने से हमारे जिंदगी में क्या बदलाव आए। उनकी दी हुई सीख ने हमारी जिंदगी बदल दी। हर रास्ते के लिए, उनके द्वारा दी जाने वाली सलाह, हमारे कितने काम की थी और वह हमेशा अनमोल रहेगी।

शिक्षक सिर्फ वे ही नहीं हैं, जो हमें स्कूल, कॉलेज में पढ़ाते हैं। हमारी जिंदगी का हर वह शख्स, जिससे हमें कुछ सीखने को मिलता है, वह शिक्षक है। फिर भले ही वह कोई छोटा बच्चा, सफर में साथ चलने वाले मुसाफिर, परिवार के लोग या कोई और, जो हमें हर बार कुछ ऐसी सीख दे जाते हैं, जो जिंदगी भर याद रहती है।

इस बार शिक्षक दिवस को खास बनाने के लिए, अपने शिक्षक के लिए ऐसा करें जो उन्हें जिंदगीभर याद रहे। उन्हें प्यारा सा मैसेज भेजें, कुछ स्पेशल गिफ्ट करें। साथ ही कुछ अनुभव भी आप उनके साथ शेयर कर सकते हैं।

कुछ महत्वपूर्ण कोट्स:

"सच्चे शिक्षक वे हैं जो हमें अपने लिए सोचने में सहायता करते हैं।"
- डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन

"यदि देश भ्रष्टाचार मुक्त होना है और सुंदर दिमाग का देश बन गया है, तो मैं दृढ़ता से महसूस करता हूं कि तीन प्रमुख सामाजिक सदस्य हैं जो अंतर कर सकते हैं। वे पिता, माता और शिक्षक हैं।"
- डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

"हम याद रखें: एक पुस्तक, एक पेन, एक बच्चा और एक शिक्षक दुनिया को बदल सकता है।"
- मलाला यूसूफ़जई

"आप धनुष हैं जिनसे आपके बच्चों को जीवित तीरों को भेजा जाता है।"
- खलील जिब्रान

"शिक्षण एक बाल्टी भरना नहीं है, बल्कि आग की रोशनी है।"
-विलम बटलर येट्स

"सही शिक्षा सही उत्तर देने की तुलना में सही प्रश्नों को दे रही है।"
- जोसेफ अल्बर्स

अपने शिक्षक से जुड़ा एक किस्सा करें शेयर
आज शिक्षक दिवस के मौके पर अपने शिक्षक के साथ ऐसा किस्सा शेयर करें। जो आपके लिए बेहद खास हो, उस एक लम्हें ने आपकी जिंदगी बदल दी हो। एक ऐसा किस्सा जो आपके और आपके शिक्षक के बंधन को और मजबूत कर सके।

टीचर्स को दें ये खास तोहफा
एक शिक्षक के लिए कलम बहुत ही जरूरी और कामकाजी तोहफा है। कलम की ताकत शिक्षक से बेहतर और कोई नहीं समझ सकता। इसलिए कलम शिक्षक के लिए बेहतर गिफ्ट हो सकता है। साथ ही डायरी भी शिक्षकों को गिफ्ट देने के लिए एक अच्छा आप्शन हो सकता है। इसके अलावा मार्केट में शिक्षक दिवस के लिए कोटेशन मग, टेडी बियर तक खास डिमांड में है। साथ ही कुछ व्यक्तिगत गिफ्ट भी आप अपने टीचर्स को दे सकते हैं। जैसे- वॉलेट, हैंडबैग्स, वॉच, उनकी पसंदीदा किताब। साथ ही आॅनलाइन भी टीसर्च डे के लिए कई सारे आप्शन अवेलेबल हैं।