
Human Rights Commission (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)
MP News:मध्यप्रदेश व तेलंगाना समेत अन्य राज्यों में यूरिया, डीएपी की कमी और उस पर किसानों के साथ पुलिस और प्रशासन के बुरे बर्ताव पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। राज्यों के मुख्य सचिव, डीजीपी सहित केंद्र के मंत्रालय व विभागों से कार्रवाई कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
आयोग ने राज्यों के अधिकारियों को जारी नोटिस में कहा, किसान परेशान हैं, अधिक व कम बारिश से फसलें प्रभावित हुई हैं। खादों की कमी के कारण कतारों में इंतजार कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में किसानों पर बल प्रयोग जैसी सामने आ रही घटनाएं तुरंत रोकी जाए और ऐसा करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई भी की जानी चाहिए। आयोग ने मामले में संज्ञान लेने की वजह भी साफ की है, कहा है कि आयोग को विभिन्न माध्यमों से शिकायतें मिली है, जिसमें बीते दिनों प्रदेश के रीवा व तेलंगाना राज्य की घटनाओं से जुड़े हैं।
Updated on:
14 Sept 2025 11:07 am
Published on:
14 Sept 2025 11:07 am
