24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Railway: रेलवे का बड़ा फैसला, वेटिंग हटाने के लिए दिसंबर तक चलेंगी ये 14 स्पेशल ट्रेनें

Indian Railway:भारतीय रेलवे हजारों की संख्या में समर स्पेशल ट्रेन चला रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ हो रही है। इस बीच रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।

2 min read
Google source verification
special trains

Indian Railway: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर ट्रेनों में भीड़ के कारण भी लोग परेशान हो रहे हैं। गर्मी की वेटिंग खत्म करने और यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए भोपाल रेल मंडल ने लंबी दूरी की ट्रेनों (special trains) की अवधि में इजाफा किया है।

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने कहा कि भोपाल रेल मंडल से प्रारंभ और टर्मिनेट होने वाली सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं की अवधि को दिसंबर तक विस्तार करने का निर्णय लिया है। जिससे रेल यात्रियों को सफर में आसानी हो। इसीलिए अगर आप भी आने वाले दिनों में सफर करने जा रहे हैं तो अब आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना प़ड़ेगी।

ये भी पढ़ें: आ गया फरमान….4 जून को मतगणना केंद्र में मंत्री-सांसद की रहेगी No entry !

इन स्पेशल ट्रेनों को मिलेगा एक्सटेंशन

ट्रेन संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल। ये 27.06.2024 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 04.07.2024 से 26.12.2024 तक चलेगी।

ट्रेन संख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल। ये 30.06.2024 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 07.07.2024 से 29.12.2024 तक चलेगी।

ट्रेन संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल। ये 28.06.2024 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 05.07.2024 से 27.12.2024 तक चलेगी। (26 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल। ये 29.06.2024 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 06.07.2024 से 28.12.2024 तक चलेगी। (26 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 02132 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल। ये 30.06.2024 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 07.07.2024 से 29.12.2024 तक चलेगी। (26 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 02131 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल। ये 01.07.2024 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 08.07.2024 से 30.12.2024 तक चलेगी।

संबंधित खबरें

ट्रेन संख्या 02187 रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक स्पेशल। ये 27.06.2024 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 04.07.2024 से 26.12.2024 तक चलेगी।

ट्रेन संख्या 02188 सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक स्पेशल, जो दिनांक 28.06.2024 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 05.07.2024 से 27.12.2024 तक चलेगी।

ट्रेन संख्या 01663 रानी कमलापति-सहरसा साप्ताहिक स्पेशल, जो दिनांक 24.06.2024 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 01.07.2024 से 30.12.2024 तक चलेगी।

ट्रेन संख्या 01664 सहरसा-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल, जो दिनांक 25.06.2024 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 02.07.2024 से 31.12.2024 तक चलेगी।

ट्रेन संख्या 02122 जबलपुर-मदुरई साप्ताहिक स्पेशल, जो दिनांक 25.07.2024 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 01.08.2024 से 26.12.2024 तक चलेगी।

ट्रेन संख्या 02121 मदुरई-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल, जो दिनांक 27.07.2024 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 03.08.2024 से 28.12.2024 तक चलेगी। (22 सेवाएं)
कोटा-दानापुर-कोटा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 09817 कोटा-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल, जो दिनांक 29.06.2024 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 06.07.2024 से 28.12.2024 तक चलेगी। (26 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 09818 दानापुर-कोटा साप्ताहिक स्पेशल, जो दिनांक 30.06.2024 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 07.07.2024 से 29.12.2024 तक चलेगी।