भोपाल/ शादियों का सीजन काफी जोरों शोरों पर चल रहा है। इंडियन शादियों में अकसर लोग खूब सजधज कर जाना पसंद करते हैं। आकर्षक ड्रेस, ज्वेलरी और मेकअप के बिना लेडीज शादी की कल्पना भी नहीं कर सकतीं। आमतौर पर शादियों में चोली और ब्लाउज़ का खासा ट्रेंड रहता है। लेकिन सर्दियों के सीजन में ये फैशन फ्लॉप हो जाता है। डीप नेक वाले कुर्ते और बैकलेस चोली पहनने से पहले बार-बार सोचना पड़ता है। ठंड से बचने के लिए स्वेटर पहनों तो पार्टी का पूरा मजा ही किरकिरा हो जाता है। कुल मिलाकर लोग मानते हैं, कि इस सीज़न या तो आप ठंड से बच सकती हैं या फिर स्टाइलिश दिख सकती हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब विंटर वेडिंग्स में भी आप बाकी सीज़न्स की तरह इंडियन-वेयर मज़े से पहन सकेंगी। यहां जानिए कैसे?