भोपाल/ साड़ी भारत के पारंपरिक और सबसे खूबसूरत परिधानों में से एक है। वैसे तो साड़ी पहनना यहां की महिलाओं की परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है। लेकिन, इसके खूबसूरत और आकर्षक पेटर्न के कारण ये ना ही सिर्फ महिलाओं, बल्कि लड़कियों की भी खास पसंद है। आजकल साड़ी ड्रेपिंग का क्रेज भी कम नहीं है, ट्रेडिशनल अंदाज के साथ ही वेस्टर्न और बोल्ड लुक के लिए भी साड़ी बेस्ट ऑप्शन बन रही है। भोपाल के ब्यूटिशियन और मेकअप आर्टिस्ट आरती मेहरा आपको साड़ी पहनने के कुछ ऐसे टिप्स बताने ही बताने जा रही हैं, जिसके जरिये आप साड़ी को ट्रेडिशनल से लेकर बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज में पहन सकेंगी।