27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2025 में जलवा दिखा रहे एमपी के खिलाड़ी, अब बनेगी नई टीम, खेल मंत्री का बड़ा बयान

IPL 2025: आइपीएल में प्रायोजक और टीम की कमी, दूसरे राज्यों से खेलने को मजबूर मप्र के खिलाड़ी, मंत्री बोले- हम प्रोत्साहन देने को तैयार
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 26 Mar 2025, 2:47 PM IST

IPL 2025 Patrika Exclusive

IPL 2026 में नजर आ सकती है एमपी की नई टीम

IPL 2025: क्रिकेट के महापर्व इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में 10 राज्यों की टीमें खिताब को लेकर मैदान पर हैं। इनमें एमपी के 11 ऐसे खिलाड़ी हैं जो खेल की दिशा-दशा बदलने का माद्दा रखते हैं। एमपी की टीम न होने से वे दूसरे राज्यों की ओर जाने को मजबूर हैं। पत्रिका ने पड़ताल में पाया, प्रायोजक और टीम की कमी से अपनी खेल प्रतिभाएं पलायन कर रही हैं। जानते हैं ऐसे खिलाड़ियों को जिन्हें दूसरे राज्यों ने नवाजा।

कैसे बनती है टीम

कोई राज्य सीधा आइपीएल टीम नहीं बना सकता। यह फ्रैंचाइजी-आधारित लीग है। अगर किसी राज्य के बड़े बिजनेस ग्रुप या सक्षम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) द्वारा नई टीम के लिए टेंडर मिलता है, तब ही वह अपने राज्य के नाम पर टीम बना सकते हैं।

जैसे- तमिलनाडु से चेन्नई सुपर किंग्स को इंडिया सीमेंट्स ने खरीदा और महाराष्ट्र से मुंबई इंडियंस को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने खरीदा था। एमपी में यदि टीम बनानी है तो वहां के बड़े बिजनेस ग्रुप को आगे आना होगा।

एमपी के इन खिलाड़िओं से है IPL की रौनक

हमारी टीम बनती तो खिलाड़ी होते प्रोत्साहित

मध्य प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हमारी टीम बनती है तो इससे खिलाड़ी प्रोत्साहित होंगे। हम प्रोत्साहन देने को तैयार।

-विश्वास सारंग, सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन

ये भी पढ़ें: आदिवासी को पीटा, अर्द्धनग्न कर सिर पर रखी चप्पल, सड़क पर जुलूस निकाला

ये भी पढ़ें: एमपी में रिश्वत लेते पकड़ाया PF विभाग का बाबू, CBI ने की बड़ी कार्रवाई