27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में रिश्वत लेते पकड़ाया PF विभाग का बाबू, CBI ने की बड़ी कार्रवाई

MP News: सीबीआइ सेवानिवृत्त कोल कर्मी (Retired coal worker) के परिजन की शिकायत पर CBI ने की बड़ी कार्रवाई, भविष्ट निधि निकालने के नाम पर PF विभाग के क्लर्क ने मांगी थी रिश्वत...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 26 Mar 2025, 10:07 AM IST

MP News

MP News: कोल इंडिया के एसईसीएल नौरोजाबाद सब एरिया दफ्तर में पदस्थ भविष्य निधि विभाग (PF Department) में पदस्थ बाबू (Clerk) को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने डेढ़ लाख रुपए रिश्वत (Bribe) लेते पकड़ा।

सेवानिवृत्त कोल कर्मी के परिजन ने की थी शिकायत

सीबीआइ सेवानिवृत्त कोल कर्मी (Retired coal worker) के परिजन की शिकायत पर पहुंची थी। कटनी के राजकुमार बर्मन का आरोप है कि उमरिया जिले की कुदरी माइंस में पदस्थ पिता बाबू नंदन की भविष्य निधि के बदले लिपिक उमाशंकर ने पांच लाख रुपए मांगे।

2021 में पिता की मौत के बाद निकाल रहे थे पैसा

2021 में पिता की मौत हो गई और तब से पीएफ जारी नहीं किया जा सका। जब उन्होंने पीएफ के लिए क्लर्क उमाशंकर ने संपर्क किया तो जबलपुर क्षेत्रीय पीएफ दफ्तर के नाम 5 लाख रुपए मांगे। सीबीआइ ने दफ्तर में बाबू को रिश्वत की पहली किस्त 1.50 लाख रुपए लेते समय दबोच लिया।

ये भी पढ़ें: एमपी के लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ATM से निकलेगा PF का पैसा

ये भी पढ़ें: हाई कोर्ट की दो टूक- हवाई फायरिंग समाज के खिलाफ अपराध, जानें क्या है मामला?