
MP PF Withdrawal ATM: एमपी समेत देशभर के हर कर्मचारी के लिए EPFO से आई राहत भरी खबर। केंद्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य मई या जून के अंत तक यूपीआइ (UPI) और एटीएम (ATM) के माध्यम से भविष्य निधि (PF)का पैसा निकाल सकेंगे। श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) की सचिव सुमिता डावरा बताया कि नई सुविधा शुरू होने के बाद EPFO के सदस्य PF के खाते की शेष राशि को सीधे यूपीआई पर देख पाएंगे और बीमारी, आवास, शिक्षा और विवाह के लिए जरूरत पर भी धनराशि निकाल सकेंगे।
अब तक PF निकालने के लिए कर्मचारियों को ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लेम फाइल करना पड़ता था, इसमें 3 से 7 दिन तक का समय लग जाता था। लेकिन इस नई व्यवस्था से MP समेत पूरे देश के PF खाताधारकों को तुरंत पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी।
EPFO के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक शुरुआत में PF के लिए ATM की ये सुविधा यह सुविधा कुछ बैंकों के साथ पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की जाएगी। इसके सफल होने पर इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है, जिससे वे अपनी बचत को और अधिक आसानी से एक्सेस कर पाएंगे।
क्या आप इस सुविधा के बारे में और जानकारी चाहते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं
Updated on:
26 Mar 2025 09:09 am
Published on:
26 Mar 2025 09:09 am
