18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JEE Main 2024 Session 2 Admit Card Out: जेईई मेन Session 2 का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

JEE Main 2024 Session 2 Admit Card Out: NTA जेईई मेन सेशन 2 के लिए अगर आपने भी आवेदन किया है तो आपके लिए बड़ी खबर है। जेईई मेन 2024 सेशन 2 एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Puja Roy

Apr 01, 2024

jee_main_session_2_admit_card.png

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2024 सेशन 2 के एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो कैंडिडेट टजेईई मेन सेशन 2 के लिए रजिस्टर हुए हैं।वे ऑफिसिय ऑफिसिय वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ डालनी होगी। सेशन 2 परीक्षा 4 अप्रैल से शुरू होगी और 12 अप्रैल तक चलेगी।

4 अप्रैल से होगा एग्जाम
इस साल जेईई मेन सेशन 2 का एग्जाम 4 अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेगा। एग्जाम दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक ली जाएगी। यह एग्जाम देश के लगभग 319 शहरों में अलग अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।


अभी तक 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल को होने वाली B.E./BTech पेपर 1 के एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ये परीक्षा भी दो शिफ्ट में ली जाएगी। पहली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इसके अलावा BArch पेपर 2ए BPlanning पेपर 2बी की परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।


-जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
-जेईई मेन की 2024 सेशन 2 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-https://jeemainsession2.ntaonline.in/frontend/web/advancecityintimationslip/admit-card

-इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ डालें।
-कोर्स सिलेक्ट करें
-सिक्योरिटी पिन करें
-जेईई मेन सेशन 2 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब डाउनलोड करें।


एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि एग्जाम हॅाल में बिना एडमिट कार्ड के न जाएं, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। अपने साथ एक फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान-पत्र जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड या फिर वोटर आई कार्ड भी लेकर जाए।