6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…अब सडक़ पर नहीं होगा बाजार, स्मार्ट सिटी से नहीं छिनेगा रोजगार अस्पताल

Madhya Pradesh election 2018 ...अब सडक़ पर नहीं होगा बाजार, स्मार्ट सिटी से नहीं छिनेगा रोजगार
2 min read
Google source verification
election 2018

...अब सडक़ पर नहीं होगा बाजार, स्मार्ट सिटी से नहीं छिनेगा रोजगार अस्पताल

दो साल में शुरू, हाट बाजारों को करेंगे शिफ्ट

स्मार्ट सिटी का काम जल्द पूरा करवाया जाएगा। सरकारी आवास पहले बनाए जाएंगे। कर्मचारियों को आवास दिलाना प्राथमिकता।

टीटी नगर को स्मार्ट सिटी में लिया है। यहां हॉकर्स कॉर्नर, सब्जी बाजार को व्यवस्थित किया जाएगा। इसके लिए योजना बनाई है।

न्यू मार्केट में ट्रैफिक दबाव कम करने ब्लू प्रिंट तैयार किया है। यहां फ्लाइओवर बनाने की जरूरत है, ताकि ट्रैफिक कंट्रोल किया जा सके।

नेहरू नगर के हाट बाजार को सडक़ पर नहीं लगने दिया जाएगा। इसे व्यवस्थित करना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है।

स्कूलों की जगह बदली जा सकती है, पर बंद नहीं किए जाएंगे। काटजू अस्पताल का काम दो साल में पूरा कर, इसे शुरू किया जाएगा।

क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के तहत कई एकड़ में काम शुरू हुआ, लेकिन हरियाली उजड़ गई। यहां गरीबों के आवास की व्यवस्था भी नहीं है।

न्यू मार्केट को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है, लेकिन हॉकर्स कॉर्नर, सब्जी बाजार सडक़ पर लग रहे हैं। आवाजाही में मुश्किल हो रही है।

न्यू मार्केट में ट्रैफिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गई है फिर भी सडक़ों पर ही वाहन पार्क किए जा रहे हैं।

नेहरू नगर का हाट बाजार सडक़ पर लग रहा है। अन्य क्षेत्रों में भी यही स्थिति है। शिफ्टिंग के लिए जगह चिह्नित की गई, पर शुरुआत नहीं हुई।

स्मार्ट सिटी में आने वाले स्कूल शिफ्ट किए जा रहे हैं। क्षेत्र के एकमात्र शासकीय काटजू अस्पताल का विस्तार भी अटका हुआ है।
हाट बाजारों को करेंगे शिफ्ट

स्मार्ट सिटी में आने वाले स्कूल शिफ्ट किए जा रहे हैं। क्षेत्र के एकमात्र शासकीय काटजू अस्पताल का विस्तार भी अटका हुआ है।

स्मार्ट सिटी में रोजगार कैसे मिलें इसकी तैयारी कर ली है। यहां कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

न्यू मार्केट का डवलपमेंट प्लान तैयार किया है। लोगों को बेरोजगार किए बगैर अतिक्रमण हटाया जाएगा। यह व्यवस्था पूरे क्षेत्र में होगी।

न्यू मार्केट एवं नेहरू नगर के हाट बाजार को शिफ्ट किया जाएगा। मौजूदा प्रशासन ने इस ओर अभी तक काम नहीं किया है।

क्षेत्र में शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। गरीबों को आवास देने की व्यवस्था की जाएगी। स्कूलों का उन्नयन होगा।