
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक (surgical strike) पर दिए बयान पर शिवराज से लेकर सिंधिया तक हमलावर नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहली बार दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला है। सिंधिया ने दिग्विजय सिंहके बयानों पर कहा है कि यह राष्ट्रविरोधी मानसिकता है।
केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया है। सिंधिया मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में शामिल होने भोपाल आए थे। उससे एक दिन पहले उन्होंने ट्वीट के जरिए दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह (digvijay singh) इस समय भारत जोड़ो यात्रा में है, यह यात्रा इस समय जम्मू-कश्मीर (jammu-kashmir) में चल रही है।
क्या बोले सिंधिया
सिंधिया ने अपने ट्वीट में लिखा है कि जिस भारतीय सेना के प्रयासों, उनकी देश भक्ति और बलिदान के कारण आज आप और पूरा देश सुरक्षित है, उन्हीं पर सवाल उठाकर आपने भारत माता का अपमान किया। क्या ये राष्ट्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण नहीं है?
दूसरे ट्वीट में सिंधिया ने लिखा है कि आतंकी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी; ज़ाकिर नायक के साथ मंच साझा करना; अपने भाषणों से लगातार मातृशक्ति के प्रति असम्मान; दिग्विजय सिंह जी ने अपनी राष्ट्र विरोधी क्रियाओं की सूची में आज एक और को जोड़ा।
राहुल ने किया किनारा
इधर, थोड़ी देर पहले भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) में राहुल गांधी (rahul gandhi) ने प्रेस कांफ्रेंस कर दिग्विजय सिंह के बयान ससे अपने आपको अलग कर लिया है। राहुल गांधी ने कहा है कि यह उनके निजी विचार है। राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा है कि कांग्रेस उनके बयान से अलग है। राहुल गांधी ने कहा कि जो दिग्विजय सिंहजी ने कहा उससे मैं बिल्कुल भी सहमित नहीं हूं। हमारी आर्मी पर पूरा भरोसा है। आर्मी कुछ करे तो सबूत देने की जरूरत नहीं है। मैं व्यक्तिगत रूप से उनके बयान से असहमति व्यक्त करता हूं और यह कांग्रेस का यह आफिशियल स्टेटमेंट नहीं है।
यह भी पढ़ेंः
शिवराज बोले- दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के साथ खड़े हैं
इधर, मंगलवार को सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिग्विजय सिंह के सबूत मांगने पर पलटवार करते हुए पूरी कांग्रेस पार्टी को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं, तो कभी भगवान राम का अस्तित्व था या नहीं था, इस पर ही सवाल उठाते रहते हैं। कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं। दिग्विजय सिंह की ओर से फिर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे जा रहे हैं। इस तरह वे सेना का मनोबल गिराने का पाप कर रहे हैं। वे खुद पाकिस्तान के साथ खड़े दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः
रामेश्वर ने रखी अजीब मांग
इस मुद्दे पर भोपाल की हुजूर विधानसभा से भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय पर निशाना साधा। साथ ही सेना से मांग की है कि अब जब भी सर्जिकल स्ट्राइक हो, पाकिस्तान के आतंकवादी कैम्पों को उडा़या जाए, बम फेंके जाएं तो इन महापुरुषों को विमान के नीचे बांधकर ले जाइएगा। इनको भी बमों के साथ पटक दिया जाएं, जिससे यह भारत लौटकर आए तो गिनती अक्षरशः बता सकें कि कितने आतंकवादी कैम्प उड़ा दिए और कितने आतंकी मार गिराए।
यह भी पढ़ेंः
क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक सभा में दिग्विजय सिंह ने आरोप लगा दिया था कि सरकार सीआरपीएफ के कर्मियों को श्रीनगर से दिल्ली हवाई मार्ग से लाने के अनुरोध पर सहमत नहीं हुई थी और पुलवामा में 2019 के एक आतंकी हमले में 40 सैनिकों को अपना बलिदान देना पड़ा था। दिग्विजय ने आगे कहा था कि वे सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं, वे कई लोगों को मारने की बात कहते हैं, लेकिन कोई सबूत नहीं दिया। वे झूठ के पुलिंदों के सहारे शासन कर रहे हैं।
Updated on:
24 Jan 2023 05:33 pm
Published on:
24 Jan 2023 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
