30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी के लिए कमलनाथ ने दिखाया जोश तो यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

Kamal Nath latest news-ट्वीट कर कार्यकर्ताओं से किया आह्वान- राहुल का संबल और साहस बनें कमलनाथ ने यात्रा को लेकर दिखाया उत्साह, यूजर्स बोले- अरे! आप गए नही

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Feb 24, 2024

kamal-nath-news.png

कई दिनों से बाद कमलनाथ के आने पर भी सोशल मीडिया पर चले मीम्स।

users made funny comments- राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रति पूर्व सीएम कमलनाथ ने उत्साह दिखाया है। उन्होंने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राहुल का संबल और साहस बनें। यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल हों। ट्वीट पर यूजर्स ने तीखकमेंट किए हैं। आश्चर्य जताया कि अरे आप भाजपा में नहीं गए, आप तो भाजपा में जाने वाले थे।

कमेंट कैसे-कैसे यूजर

0-मनीष: आपको भाजपा ने नहीं लिया क्या।
0-रामू राम: आप बच गए, नहीं तो हाल बेहाल होता।
0-शुभम: आप अकेले उत्साहित हो बाकी तो सब भाजपा के साथ हैं।
0-सूर्य प्रताप सिंह: वॉशिंग मशीन में नहीं धुल पाए क्या।
0-श्याम शर्मा: इतने दिन कहां सो रहे थे, आज याद आई है आपको राहुल गांधी की। अब तो शायद राहुल भी आपको भूल चुके होंगे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को मप्र में प्रवेश करेगी। प्रस्तावित है कि राजस्थान के धौलपुर से मुरैना में प्रवेश करने के साथ ही ध्वज का आदान-प्रदान होगा। इसके साथ प्रदेश में यात्रा शुरू हो जाएगी।


2 मार्च: दोपहर एक बजे मुरैना में ध्वज की अदला-बदली। शाम को ग्वालियर में रोड शो। रात्रि विश्राम।
3 मार्च: सुबह 11.30 पर मोरखेड़ा में आदिवासियों से संवाद। 2 बजे रोड शो। शाम 6.30 बजे बदरवास में सभा।
4 मार्च: सुबह 9.30 बजे गुना में रोड शो, शाम 5 बजे ब्यावरा में सभा। रात्रि विश्राम भाटखेड़ी में।
5 मार्च: उज्जैन में राहुल बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। शाम 5 बजे रोड शो। यात्रा का रात्रि विश्राम।
6 मार्च: धार में मुलाकातें। बदनावर में आमसभा। रतलाम के सैलाना से राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में प्रवेश।