
भोपाल। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी (rahul gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा से पहले भाजपा और कांग्रेस में बयानों का दौर तेज हो गया है। सोमवार को छिंदवाड़ा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के बहुत से विधायक (mla) हमारे संपर्क में हैं और हम अपने कार्यकर्ताओं को पहली प्राथमिकता देंगे। इधर, भोपाल के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया दी है। भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। जो साफ छवि के कांग्रेसी होंगे और खुद आएंगे तो उनका विचार होगा।
मध्यप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव (vidhan sabha election) होने वाले हैं। इसे लेकर अभी से राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। मध्यप्रदेश में एक सप्ताह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) प्रवेश करने वाली है। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस में बयानों का दौर तेज हो गया है। भाजपा (bjp) पर आरोप लग रहे हैं कि वो एक बार फिर ऑपरेशन लोटस चला सकती है। इस मुद्दे पर बयानों का दौर तेज हो गया है।
क्या बोले कमलनाथ
इधर, सोमवार को छिंदवाड़ा (chhindwara) पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (kamal nath) का बड़ा बयान सामने आया है। कमलनाथ के बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कमलनाथ ने कहा है कि भाजपा के बहुत से विधायक हमारे संपर्क में हैं। उन्हें पता है कि उनको टिकट नहीं मिलेगा। लेकिन हम अपने कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता देंगे। कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा को जो प्राथमिकता मिलती थी, वह मिलती रहेगी। इस सरकार को केवल 11 माह बचे हैं।
यह भी पढ़ेंः
भाजपा बोली- हमारे भी संपर्क में हैं कई कांग्रेस विधायक
इधर, शिवराज कैबिनेट के मंत्री भूपेंद्र सिंह (bhupendra singh) ने भी कमलनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस के कई विधायक (mlas) और नेता हमसे संपर्क कर रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान आपरेशन लोटस (operation lotus) के सवालों के जवाब में सोमवार को भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कोई स्वेच्छा से आना चाहता है तो भाजपा में स्वागत है। जो साफ छवि के कांग्रेसी होंगे और खुद आएंगे तो उनका विचार होगा। उठापटक के बीच कांग्रेस भयभीत है। भाजपा अपनी ओर से कभी भी आपरेशन लोटस नहीं चलाती है।
यह भी पढ़ेंः
क्या बोले विश्वास सारंग
इधर, मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (vishwas sarant) ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस विधायकों को मिले निर्देश पर कहा है कि कांग्रेस को डर है कि उनके विधायक यात्रा के समय इधर-उधर न हो जाएं, इसलिए इस तरह की प्रेशर पालिटिक्स कर रहे हैं। जबकि कमलाथ ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि लोगों को लगे कि वह सरकार में आने वाले हैं। पर घमंड, गुरुर और दबाव राजनीति में नहीं चलता है। कांग्रेस से भाजपा में किसी विधायक की एंट्री परसारंग ने कहा कि हम कभी भी इस तरह से राजनीति नहीं करते हैं। हमारे विचार से सहमत होकर जो आता है, हम उसका स्वागत करते हैं, किसी के आने के लिए प्रयास नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ेंः
ऑपरेशन लोटस पर क्या बोले वीडी शर्मा
इधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कहा है कि देश के लिए कुछ करना है तो भाजपा में रहकर कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति जिसे देश के लिए काम करना है वह किसी भी दल का हो सकता है। अगर वह भारतीय जनता पार्टी के साथ आकर कुछ करना चाहते हैं तो इसमें गलत क्या है। बीजेपी का काम सकारात्मक राजनीति करना है। कांग्रेस नकारात्मक और द्वेष की राजनीति करती है।
यह भी पढ़ेंः
Updated on:
14 Nov 2022 04:46 pm
Published on:
14 Nov 2022 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
