11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नरेला कॉलेज और हॉस्पिटल के लिए करोंद चौराहे के पास मिलेगी जमीन.. देखें पूरी खबर!

मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक

2 min read
Google source verification
baithak

भोपाल। सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि नरेला शासकीय महाविद्यालय और नरेला शासकीय चिकित्सालय के लिए करोंद चैराहे के पास जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। आवंटन का प्रस्ताव शासन स्तर पर मंजूरी के लिए गया है। सारंग ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों की गति में अवरोध नहीं आए इसका ध्यान रखा जाए। वे अपने निवास पर जिला प्रशासन, रेलवे और नगर निगम के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

मंत्री ने अशोका गार्डन पेयजल टंकी निर्माण, विवेकानंद विचार विथिका पार्क के निर्माण की भी समीक्षा की। चेतक ब्रिज और सुभाष फाटक आरओबी के रेलवे के हिस्से के कार्यों को भी जल्दी से पूरा करने को कहा। बैठक में कलेक्टर सुदाम खाण्डे, डीआईजी धर्मेन्द्र चैधरी, आयुक्त नगर निगम प्रियंका दास, पुलिस अधीक्षक उत्तर, एसडीएम, एडीआरएम रेल्वे राजपूत और अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

पक्षियों को भूख-प्यास से बचाने लोगों को किया प्रेरित, बांटे सकोरे और बाजरा

संत हिरदाराम नगर में सिंधू सेना ने बोट क्लब पर पक्षियों को दाना-पानी देने लोगों को प्रेरित किया। राकेश कुकरेजा ने बताया कि इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी में अगर सबसे ज्यादा तकलीफ किसी को आ रही है तो वह बेजुबान पक्षी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सिंधु सेना ने बोट क्लब पर मिट्टी के सकोरे एवं पक्षियों के लिए दाना वितरित किया। उन्होंने बताया कि अगर आप छत पर मिट्टी के बर्तन में पानी और बाजरा आदि रख देंगे तो इन पक्षियों को गर्मी में भोजन और पानी की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा।

बदलते पर्यावरण के बीच पक्षियों के लिए यह दौर चिंताजनक हो गया है। सबसे बड़ी चुनौती पक्षियों को गर्मी के मौसम में पीने के पानी की होती है। मिट्टी के बर्तन में जल भरकर जरूर रखे ताकि पक्षी अपनी प्यास बुझा सके गर्मी में प्यास से सैंकड़ों पक्षियों की मौत होने से बचा सके। इस अवसर पर विकास सोनी, हरिओम असेरी, राजेश सोनी, सुमित आहूजा, अनिल थारवानी, राकेश कृपलानी, विकास वाधवानी, सुधीर ग्वालानी, अभिषेक मूसानी, मनीष मेघानी आदि मौजूद थे।

1400 वाहन चालकों को मिलेगा प्रशिक्षण

बेहतर स्वास्थ्य और ईधन बचत के लिए प्रेरित करने करीब 1400 वाहन चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम और बीसीसीएल ने पेट्रोलियम कन्सरवेशन रिसर्च एसोसिएशन (पीसीआरए) के साथ एमओयू किया है। नगर निगम आयुक्त प्रियंका दास ने पीसीआरए अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे चालकों को ईधन की बचत के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, विकलांगों के साथ उचित और अच्छा व्यवहार करने का भी प्रशिक्षण दे। पीसीआरए के डायरेक्टर चीफ रीजनल कॉर्डीनेटर डी रॉय चौधरी ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वाहन चालकों को नवीनतम तकनीक के अलावा भौतिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।