scriptCorona Update : सामने आए 1424 नए संक्रमित, 27 की मौत, 67 हजार के पास पहुंचे पॉजिटिव केस | latest madhya pradesh corona positive update is 66914 and 1453 death | Patrika News

Corona Update : सामने आए 1424 नए संक्रमित, 27 की मौत, 67 हजार के पास पहुंचे पॉजिटिव केस

locationभोपालPublished: Sep 03, 2020 12:55:58 pm

Submitted by:

Faiz

24 घंटों के भीतर बुधवार रात को कोरोना के 1424 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 66914 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1453 जा पहुंची है।

Corona Update

Corona Update : सामने आए 1424 नए संक्रमित, 27 की मौत, 67 हजार के पास पहुंचे पॉजिटिव केस

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार रात को प्रदेश में कोरोना के 1424 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 66914 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार रात तक 243 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 402 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार रात तक 163 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 293 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 1453 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- राजधानी में हनीट्रेप : स्टिंग और ब्लैकमेलिंग मामले में क्राइम ब्रांच ने न्यूज चैनल में की छापामारी, दो को भेजा जेल


इंदौर के हालात बेहद खराब

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। बुधवार को शहर में 243 नए मामले सामने आए। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 13493 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 3698 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 402 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 9393 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- सिंधिया के गढ़ से उप चुनाव का शंखनाद करेंगे कमलनाथ, मेगा शो की तैयारी


भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात

बुधवार रात को राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 163 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10858 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 293 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 9011 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1554 एक्टिव केसेज हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- उद्घाटन से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर बाढ़ में बह गया था पुल, अब जिम्मेदारों पर गिरी गाज


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1816 हो गई है। जिले में अब तक 80 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 1464 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 272 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2109 हो चुकी है। यहां 15 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 1967 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 127 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5615 हो गई है। शहर में अब तक 56 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 4077 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1482 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 1174 हो गई है। इनमें से 55 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 931 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 188 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 383 हो गई है। इनमें से 7 मरीज की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 274 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 102 केस एक्टिव हैं।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 744 हो गई है। इनमें से 16 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 590 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 138 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 787 हो गई है। इनमें से 13 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 597 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 177 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 566 हो गई है। इनमें से 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 517 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 24 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 634 हो गई है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 562 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 68 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 4323 हो चुकी है। जबकि, 85 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 3256 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 982 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 573 हो चुकी है। इनमें से 16 की मौत हो चुकी है, जबकि 445 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 112 केस एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 169 हो चुकी है। इनमें से 113 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 56 केस एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 822 हो चुकी है। इनमें 12 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 687 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 123 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1074 हो गई है। 19 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 805 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 250 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 255 हो चुकी है। इनमें से 6 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 199 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब 50 एक्टिव केस हैं।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1057 हो गई है। इनमें से 7 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 601 लोग एब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 449 केस अब भी एक्टिव हैं।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 135 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 80 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 53 केस एक्टिव हैं।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 954 हो गई है। इनमें से 18 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 6924 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 244 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 216 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 6 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 161 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 49 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 627 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 6 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 388 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब 233 केस एक्टिव है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 436 हो चुकी है। इनमें से 4 मरीज की मौत भी हो चुकी है। हालांकि, 330 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं। फिलहाल, 102 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 222 हो चुकी है। इनमें से 10 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 156 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 56 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 300 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 254 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 45 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1156 हो चुकी है। इनमें 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 1025 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 116 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 742 हो गई है। इनमें से 14 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 534 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं, 194 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 636 हो चुकी है। इनमें से 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 520 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 101 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 468 हो गई है। इनमें से 7 की मौत हो चुकी है। जबकि, 377 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 84 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 685 हो गई है। इनमें से 19 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 495 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 171 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 707 हो चुकी है। इनमें से 7 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 555 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 145 एक्टिव केस हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 935 हो गई है। इनमें से 16 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 696 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 223 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 341 हो गई है। इनमें से 8 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 199 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 134 केस अब भी एक्टिव हैं।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 449 हो चुकी है। इनमें से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 382 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 57 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 573 हो गई है। इनमें से 21 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें से अब तक 444 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 108 एक्टिव केस हैं।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 652 हो गई है। इनमें से 7 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 425 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 220 केस एक्टिव है।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 963 हो गई है। इनमें 22 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 836 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 105 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1656 हो गई है। इनमें से 28 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1294 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 334 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 259 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 123 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब 135 केस एक्टिव है।

38-नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1247 हो गई है। इनमें 15 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 1019 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 213 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 274 हो गई है। इनमें, 228 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 46 केस एक्टिव हैं।

40-रायसेन में अब तक कोरोना केसंक्रमितों की कुल संख्या 693 हो गई है। इनमें से 14 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 554 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 125 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 685 हो गई है। इनमें से 19 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 495 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 171 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 715 हो गई है। इनमें से अब तक 20 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 517 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 178 केस एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 324 हो गई है। इनमें से 2 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 231 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि, 91 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 670 हो गई है। इनमें से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 414 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 251 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 449 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 10 की मौत हो चुकी है। जबकि, 382 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 57 केस एक्टिव है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 523 हो गई है। इनमें से 3 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 407 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 113 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 438 हो गई है। इनमें से 12 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 358 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 68 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 441 हो चुकी है। इनमें से 3 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 337 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 101 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 498 हो गई हैं। इनमें से 10 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 406 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 82 केस अब भी एक्टिव हैं।

50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 187 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 138 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 48 केस अब भी एक्टिव हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो