सीएस ने अन्य आला अफसरों को भी साफ कहा- कलेक्टरों पर काम का बहुत ज्यादा दबाव है, इसलिए फालतू बातें नहीं, सिर्फ संक्षेप में बताओ। आनंद विभाग के एसीएस इकबाल सिंह बैंस ने नेकी की दीवार की बात उठाई, नाराज होकर सीएस बोले- कलेक्टर इस पर ध्यान नहीं दे रहे, इसलिए कई जगह नेकी की दीवार बदहाल हैं।