4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल

नेता प्रतिपक्ष ने साधा भाजपा पर निशाना, लगाए यह बड़े आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने साधा भाजपा पर निशाना, लगाए यह बड़े आरोप

Google source verification

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनता से चुनावी चंदा लेने पर निशाना साधते हुए कहा है कि 15 साल में 175 घोटालों के जरिए सरकार के मंत्रियों, भाजपा के लोगों ने करोड़ों रूपये कमाए अब जनता की जेब काटने पर अमादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा यह चंदा दबाव डालकर जबरिया वसूली कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने जनता से विशेषकर व्यवसायिक वर्ग से अपील की है कि वे भाजपा को कोई चंदा नहीं दें क्योंकि वे आपके ही वोटों से सत्ता में बैठे हैं और जीतने के बाद उन्होंने आपके द्वारा टैक्स दिए पैसों में करोड़ों का घोटाला किया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि घोटालों और भ्रष्टाचार की पर्याय बन चुकी भाजपा सरकार ने विकास की राशि में न केवल अरबों रूपये का घोटाला किया बल्कि व्यापम जैसे महाघोटाले कर प्रदेश के छात्र – छात्राओं से करोड़ों रूपये ऐंठे। दूसरी ओर डीजल-पेट्रोल वैट सहित जी.एस.टी, सी.एस.टी के जरिए जनता से करोड़ों कमाने वाली सरकार को अब भी सुकून नहीं मिला तो अब वह चुनावी चंदे के बहाने जनता की जेब में डाका डालने की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार सत्ता के रसूक का इस्तेमाल कर डरा-धमकाकर येन-केन प्रकारेण चंदा वसूली कर रही है।
सिंह ने कहा कि राफेल जैंसे घोटाले कर अरबो रूपये ऐंठने वाले भाजपा के लोग पिछले 15 साल में प्रदेश में और 4 साल में केन्द्र में अरबपति हो गये हैं। वे स्वयं चुनाव लड़ने और लड़ाने में सक्षम हैं।