1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LIVE UPDATE: भारत बंद का असर, पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़, दुकानें बंद, बसें बंद, और स्कूल भी बंद

LIVE UPDATE: भारत बंद का असर, दुकानें बंद, बसें बंद, और स्कूल भी बंद

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Sep 10, 2018

BHARAT

LIVE UPDATE: भारत बंद का असर, दुकानें बंद, बसें बंद, और स्कूल भी बंद

भोपाल। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में मध्यप्रदेश के कई जिलों से बंद की खबरे आ रही है। कांग्रेस पार्टी की अपील पर सोमवार को भारत बंद किया जा रहा है। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत बंद की शुरुआत की। वहीं मध्यप्रदेश के कई जिलों से भी पार्टी नेताओं की तरफ से बंद का आव्हान किया जा रहा है। इधर, राजधानी भोपाल में भी सभी पेट्रोल पंप सुबह से बंद हैं और बाजार बंद हैं। कांग्रेस के दल जगह-जगह मोर्चा निकाल रहे हैं।

#LIVE UPDATES

कहां कैसी स्थिति

भोपाल के बिट्टन मार्केट स्थित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय की फूलों की दुकान को बंद करवाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच गए। काफी देर तक वहां हंगामा करते रहे। हंगामा होता देख भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इसके बाद आसपास की कई दुकानें बंद करवाते हुए कार्यकर्ता नजर आए।

विदिशा में बंद

विदिशा से कबर है कि माधवगंज में सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और उसके बाद वाहनों से बाजार में घूमने लगे। कही स्थानों पर उन्होंने व्यापारियों को गुलाब का फूल हाथों में देकर दुकान बंद करवाने की अपील की। कांग्रेस के बंद को देखते हुए सभी स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

मालवा-निमाड़ में बंद का असर
मालवा निमाड़ में भी सुबह से बंद का असर देखने को मिला। इंदौर के सभी स्कूल बंद हैं, वहीं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को बंद के कारण परीक्षाएं स्थगित करना पड़ी। पेट्रोल पंप भी सुबह से बंद हैं। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने भी सुबह 9 बजे से 12 बजे के बीच प्रदेशभर के पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया है।
इसके अलावा इंदौर शहर के कई व्यापारिक संगठनों ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है।

उज्जैन के पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़
उज्जैन से खबर है कि चिमनगंज मंडी के पेट्रोल पंप पर कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ कर दी। वह पेट्रोल पंप खुला हुआ था। इस घटना में कार्यकर्ताओं ने पंप के नोजल तोड़ दिए। एक कांग्रेस कार्यकर्ता के भी घायल होने के समाचार हैं।

-नीमच जिले के मनासा से खबर है कि प्रदर्शन कर रहे 11 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा है। यह लोग धारा 144 में बगैर अनुमति बाजार बंद करवा रहे थे।

-मंदसौर जिले के गरोठ से खबर है कि यहां बंद का असर दिखाई दे रहा है। बगैर सूचना के यात्री बसें भी नहीं चल रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशान देखा जा रहा है। भानपुरा पूरा बंद है।
-पिपलियामंडी में कुछ दुकानें खुली थई तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुलाब का फूल देकर बंद का समर्थन करने के लिए अपील की।

-आगर-मालवा में बंद का असर रहा उज्जैन, इंदौर और शाजापुर के लिए बसें नहीं मिल रही हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को हो रही है। उधर, राना पुर में भी सभी दुकानें बंद हैं और सन्नाटा पसरा हुआ है।

बंद के बावजूद जारी है कीमतों का बढ़ना
खबर है कि सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखी गई। रविवार को इनकी कीमतें 23 पैसे पेट्रोल पर और 24 पैसे डीजल पर वृद्धि हुई।

प्रति लीटर कीमत
पेट्रोल 86.55
डीजल 76.83

बालाघाट में बसें बंद
मध्यप्रदेश के बालाघाट से खबर है कि यहां बसें सुबह से ही बंद हैं। यात्रियों की भीड़ बस स्टैंड पर देखी गई। कांग्रेस कार्यकर्ता यहां भी सुबह से जुलूस निकालकर बाजार बंद करवा रहे हैं।

बैकफुट पर आई सरकार
-राजस्थान सरकार ने भारत बंद से एक दिन पहले ही पेट्रोल-डीजल से वैट 4 प्रतिशत कम करने का ऐलान कर दिया है। इससे राज्य में पेट्रोल पर वैड 30 फीसदी से घटाकर 26 फीसदी और डीजवल से 22 से घटाकर 18 फीसदी करने का ऐलान किया है। हालांकि मध्यप्रदेश ने फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया है। वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा है कि 14 अक्टूबर 2017 को हमने पेट्रोल पर तीन और डीजलव पर 5 फीसदी वैट घटाया था। डीजल पर लग रहे डेढ़ रुपए के अतिरिक्त टैक्स को भी खत्म किया था। इससे दो हजार करोड़ का राजस्व कम मिला है।

भोपाल में खुले हैं स्कूल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सीबीएसई स्कूल खुले हुए हैं। शारदा विद्या मंदिर, सेंट जॉसफ डीपीएस और आईईएस स्कूल, आईपीएस मिसरोद स्कूल में ही छुट्टी रखी गई है।

प्राइवेट ट्रांसपोर्ट बंद
भोपाल में सुबह से ही लो फ्लोर, टाटा मैजिक और केब चल रही हैं, लेकिन प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मिनी बसें बंद हैं। पुराने भोपाल के चौक बाजार, 10 नंबर मार्केट, कोलार, बैरागढ़, भेल मार्केट दोपहर तीन बजे तक बंद रहेंगे। दोपहर बाद यह खोल लिए जाएंगे। इसके साथ ही सोमवार को भोपाल का न्यू मार्केट वैसे ही बंद रहता है।