22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस से आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी बने BJP के स्टार प्रचारक, शिवराज-सिंधिया भी लिस्ट में

Lok Sabha polls: BJP releases list of 40 star campaigners- अब तेज होंगे भाजपा के चुनावी दौरे: 40 स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का भी नाम...। ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान सहित राज्य सरकार के सात मंत्री भी शामिल...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Mar 27, 2024

suresh-pachouri.png

हाल ही में भाजपा ज्वाइन करने वाले सुरेश पचौरी को बनाया भाजपा ने स्टार प्रचारक।

लोकसभा चुनाव में मप्र के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारक मंगलवार को घोषित कर दिए। इसमें कांग्रेस से चंद दिन पहले ही भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को भी जगह दी गई है। पचौरी का नंबर 38वां है। बाकी पीएम मोदी (pm narendra modi) से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (amit shah) और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (jp nadda) भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। सूची में राज्य के सात मंत्रियों को भी शामिल किया गया है।

कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे सुरेश पचौरी (Suresh Pachauri) को भाजपा में जाते ही यह अहम जिम्मेदारी मिली है। सुरेश पचौरी 18 दिन पहले ही 9 मार्च 2024 को कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता बीजेपी की सदस्यता ले चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित 15 दिग्गज नेता भाजपा में

प्रचार करने ये स्टार उतरेंगे जमीन पर

पीएम नरेंद्र मोदी
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश
सीएम डॉ. मोहन यादव
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
लोकसभा प्रभारी महेंद्र सिंह
संगठन सह प्रभारी सतीश उपाध्याय
सत्यनारायण जटिया
डिह्रश्वटी सीएम जगदीश देवड़ा
डिह्रश्वटी सीएम राजेंद्र शुक्ल
पूर्व सीएम शिवराज सिंह
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस
यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य
असम के सीएम हिमंता बिस्वा
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय
संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा
राज्य के मंत्री प्रहलाद पटेल
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
जयभान सिंह पवैया
मंत्री राकेश सिंह
लाल सिंह आर्य
मंत्री नारायण कुशवाहा
मंत्री तुलसी सिलावट
मंत्री निर्मला भूरिया
मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना
गोपाल भार्गव
नरोत्तम मिश्रा
सुरेश पचौरी
राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार,
गौरीशंकर बिसेन

प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी तैनात कर दिए। इसमें भोपाल में अभिजीत देशमुख और इंदौर के लिए महेश गुप्ता को लोकसभा प्रभारी बनाया गया है। हर सीट पर एक-एक लोकसभा प्रभारी बनाए गए हैं।