
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में फेसबुक पर दोस्ती के बाद लव, सेक्स और धोखे का एक और मामला सामने आया है। इस मामले में खास बात ये है कि फेसबुक दोस्त से फिजिकल रिलेशन(sex with facebook friend) बनाने के बाद युवक ने उसे पहचाने से तक इनकार(love sex aur dhokha) कर दिया। जिसके बाद पीड़िता की छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ ज्यादती का केस दर्ज कर लिया।
यह मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से जबलपुर में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा यहां के एक कॉलेज से आईटीआई कर रही थी।
छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भोपाल में रहने के दौरान फेसबुक पर सैयद आशिफ अली से उसकी दोस्ती हुई। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई और मुलाकातों का दौर शुरू हो गया।
दोस्ती से शुरू हुई मोहब्बत में फिर कथित तौर पर आशिफ अली ने ज्यादती(Physical Abuse) करते हुए छात्रा को कई बार फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए मजबूर किया। करीब चार महीने तक ऐसा ही चलता रहा, फिर छात्रा अपने घर जबलपुर लौट गई।
आरोप है कि जबलपुर से छात्रा ने आरोपी को कई बार फोन किए। इस पर आरोपी ने दोबारा फोन न करने की बात कहते हुए छात्रा से संबंध तोड़ दिए और फेसबुक पर भी उसे ब्लॉक कर दिया।
इसके कुछ दिनों बाद छात्रा फिर से भोपाल आकर रहने लगी और उसने आशिफ अली को तलाशने की कोशिश कि तो पता चला कि वह उसे धोखा(sex aur dhokha) देकर गायब हो गया। इसके बाद छात्रा ने तलैया पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस के मुताबिक, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसकी तलाश की जा रही है।
इधर, किराएदार की पत्नी का वीडियो बनाया :-
वहीं पिछले दिनों अशोका गार्डन इलाके में एक मकान मालिक ने अपने किराएदार की पत्नी के साथ जबरदस्ती अवैध संबंध बना लिए। इस मामले में रोज-रोज मकान मालिक की ज्यादती का शिकार हो रही महिला ने आखिरकार मकान बदल लिया। ताकि उसे इस परेशानी से मुक्ति मिल सके, लेकिन इसके बावजूद उसके पूराने मकान मालिक ने उसका पीछा वहां भी नहीं छोड़ा और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। मकान बदलने के बाद भी लगातार ज्यादती का शिकार हो रही महिला ने आखिरकार तंग आकर इसकी शिकायत पुलिस में कर दी।
Updated on:
09 Oct 2017 01:20 pm
Published on:
09 Oct 2017 01:05 pm
