3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवराज मंत्रीमंडल में एक बार फिर मंत्री बनीं यशोधरा राजे सिंधिया, जानिए उनसे जुड़ी ये खास बातें

यशोधरा राजे सिंधिया को टीम शिवराज में मंत्री पद मिला है। आइये जानते हैं उनकी जीवनी से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Jul 2020, 12:09 PM IST

minister yashodhra raje sindhia biography

शिवराज मंत्रीमंडल में एक बार फिर मंत्री बनीं यशोधरा राजे सिंधिया, जानिए उनसे जुड़ी ये खास बातें

भोपाल/ शिवराज मंत्रीमंडल का विस्तार शुुरु हो गया है। एक एक करके बीजेपी विधायक मंत्रीपद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिवराज कैबिनेट के 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इन्हीं में से एक शिवपुरी से विधायक यशोधरा राजे सिंधिया जिन्हें टीम शिवराज मंत्रीमंडल में जगह मिली है। आज हम जानते हैं यशोधरा राजे सिंधिया की जीवनी से जुड़ी कुछ खास बातें।

पढ़ें ये खास खबर- Cabinet Expansion Updates: अब तैयार है शिवराज और महाराज की नई टीम, 28 मंत्रियों ने ली शपथ

जन्म और रिश्ते

यशोधरा राजे सिंधिया 19 जून 1954 में ग्वालियर में हुआ। उनके पिता महाराजा मराठा जिवाजीराव सिंधिया और वो विजयराजे सिंधिया की सबसे छोटी पुत्री हैं। वो 15वीं लोक सभा के लिए ग्वालियर से सांसद निर्वाचित हुई। यशोधरा राजे राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया की छोटी बहन हैं। इसके अलावा, हालही में कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ भी हैं।

पढ़ें ये खास खबर- दरवाजे पर कोई रख जाता था जले हुए नींबू, देखने के लिए लगवाए कैमरे तो कैद हो गई ये घटना

राजनीतिक सफर

जिवाजीराव सिंधिया और स्वर्गीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की बेटी हैं। उन्होंने मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, फिर प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट, कोडाईकनाल और सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर से उन्होंने अपने अंतिम दो सालों की पढ़ाई पूरी की। 1977 में, वह कार्डियोलॉजिस्ट सिद्धार्थ भंसाली के साथ शादी करने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स चली गईं। उनके 3 बच्चे हैं, अक्षय, अभिषेक और त्रिशला, लेकिन उनमें से किसी को भी राजनीति में दिलचस्पी नहीं है।1994 में जब यशोधरा भारत लौटीं तो उन्होंने मां की इच्छा के मुताबिक बीजेपी जॉइन की और 1998 में बीजेपी के ही टिकट पर चुनाव लड़ा। पांच बार विधायक रह चुकी यशोधरा शिवराज सरकार में पहले भी खेल मंत्री रह चुकी हैं।