प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 203 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22370 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 448 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 20004 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1918 एक्टिव केसेज हैं।