प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 205 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24312 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 474 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 22275 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1563 एक्टिव केसेज हैं।