29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Election Alert: वोट डालने से पहले जरूर देखें ये खबर

Election Alert: वोट डालने से पहले जरूर देखें ये खबर

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Nov 27, 2018

madhya pradesh mp election 2018 todays live update

madhya pradesh mp election 2018 todays live update

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने जा रहे मतदान से पहले चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। भोपाल के लाल परेड मैदान से सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान रवाना कर दिए गए हैं। वहीं सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। मध्यप्रदेश की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है।

मध्यप्रदेश में बुधवार को वोटिंग है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) वीएल कांता राव के मुताबिक मध्यप्रदेश में 3,00,782 कर्मचारी चुनाव कार्य में लगाए गए हैं। इनमें 45,904 महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। पूरे प्रदेश में 65,367 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 1.80 लाख सुरक्षाकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

एक नजर
-45,000 महिला कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं।
-1.80 लाख सुरक्षाकर्मी जिम्मा संभाल रहे हैं।
-160 मतदान केन्द्र केवल दिव्यांग कर्मचारियों के जिम्मे रहेंगे।
-3046 मतदान केन्द्र केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे।
-17,000 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित हुए हैं।
-230 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए कुल 2907 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 1102 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
-प्रदेश में कुल 5,04,95,251 मतदाता हैं। इनमें 2,63,01,300 पुरुष, 2,41,30,390 महिला एवं 1,407 थर्ड जेंडर हैं। इसके साथ ही इसमें 62,172 सेवारत मतदाता हैं, जो कि डाक मतपत्र से मतदान कर सकते हैं।

Election 2018: विधानसभा चुनाव से पहले अलर्ट
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने जा रहे मतदान से पहले ही सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। इधर, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान की तरफ से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है। 28 नवंबर को होने जा रहे चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसियां सतर्क है। मध्यप्रदेश पुलिस सीमावर्ती इलाकों में कानून व्यवस्था को लेकर अलर्ट हो गई है। पुलिस ने उत्तरप्रदेश पुलिस से भी मदद ली जा रही है।

यूपी बार्ड से लगे हैं यह मतदान केंद्र
प्रदेश के 134 मतदान केंद्र उत्तरप्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्रों में है, जहां मध्यप्रदेश पुलिस के साथ ही उत्तरप्रदेश की पुलिस को भी निगरानी करने के लिए कहा गया है। एमपी पुलिस शातिर अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। क्योंकि कई अपराधी ऐसे हैं जो मध्यप्रदेश से फरार होकर उत्तरप्रदेश में फरारी काट रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए उत्तरप्रदेश पुलिस के सहयोग से छापेमारी कई दिनों से जारी है। इससे पहले रीवा रेंज आईजी ने यूपी पुलिस से कहा था कि सीमावर्ती गांवों में मतदान के दिन विशेष निगरानी करें।

बार्डर पर लगे चैकिंग प्वाइंट
दोनों राज्यों के पुलिस अफसरों की कई बार बैठक हो चुकी है। सीमा वर्ती इलाहाबाद जिले के नारीबारी में चाकघाट के पास, चौखटा, चंद्रपुर, बड़ोखर आदि स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।

राजस्थान सीमा पर भी चुनौती
इधर, राजस्थान के बारां जिले से लगे क्षेत्र में भी की अन्तरराज्यीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मध्यप्रदेश के करीब 370 किलोमीटर में फैले सरहदी क्षेत्र से बारां जिले के दस पुलिस थानों की सीमा लगी हुई है। इन सभी राजस्थान की तरफ से एक दर्जन स्थानों पर सीमा को सील कर दिया गया है।

Story Loader