11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजय को कांग्रेस में शामिल करने से दिग्विजय सिंह नाराज!

साधी चुप्पी ,नहीं किया स्वागत....
2 min read
Google source verification
news

संजय को कांग्रेस में शामिल करने से दिग्विजय सिंह नाराज!

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर विवाद तो जैसे-तैसे शांत हो गए, लेकिन नेताओं के बीच मतभेद अभी थमा नहीं है। ताजा मामला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रिश्तेदार संजय सिंह का कांग्रेस में शामिल होने को लेकर है। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह उनके प्रवेश से नाराज बताए जा रहे हैं।


सूत्रों का कहना है कि दिग्विजय ने इसका विरोध किया था, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार दिग्विजय ने संजय सिंह के पार्टी में शामिल होने को लेकर विरोध भी किया था। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा था कि संजय सिंह को साथ लेने से पार्टी को फायदे की जगह नुकसान होगा। हम संजय पर भ्रष्टाचार को लेकर कई बार आरोप लगाते रहे है। उनका कोई राजनीतिक कद भी नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि दिग्विजय ने यह भी कहा था कि संजय वारा सिवनी विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन भाजपा में उनकी नहीं चली। शिवराज खुद भी नहीं चाहते थे कि उनको टिकट मिले, इसलिए उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया उन्हें शामिल कराने को लेकर अड़े रहे।

अब तक 394 अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन-पत्र ....
उधर विधानसभा चुनाव 2018 की अधिसूचना जारी होने के बाद अब तक 394 नामांकन-पत्र जमा हुए हैं। रीवा में सबसे अधिक 28 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। अब तक जमा हुए नामांकन पत्रों में आगर-मालवा में 5, अलीराजपुर में 2, मंडला में 1, ,मंदसौर में 2, अनूपपुर में 8, मुरैना में 14, अशोक नगर में 8, नरसिंहपुर में 1, बालाघाट में 16, नीमच और बड़वानी में -3-3, पन्ना में 2, बैतूल में 7, रायसेन में 9, भिंड में 4, राजगढ़ में 8 नामांकन पत्र जमा हुए हैं

वही भोपाल में 11, रतलाम में 13, बुरहानपुर में 2, रीवा में 28, छतरपुर में 11, सागर में 10, सतना से 25, दमोह से 13, सीहोर से 6 दतिया से 3, सिवनी मेें 9, सिंगरौली में 6, धार में 12, शहडोल मेें 4, डिंडोरी से 5, शाजापुर से 1, गुना में 11, श्योपुर में 3, ग्वालियर में 11 , शिवपुरी से 8, हरदा मेें 4 सीधी से 13, होशंगाबाद में 8, टीकमगढ़ में 6, इंदौर में 7, उज्जैन में 9, जबलपुर में 7, उमरिया में 3, झाबुआ में 3 विदिशा में 11, खंडवा से 3, खरगौन में 8 शामिल हैं।